वॉशिंगटन में विदेश मंत्रालय की नियमित ब्रीफ़िंग के दौरान प्रवक्ता नेड प्राइस ने अमेरिका को लेकर पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान के आरोपों का खंडन भी किया. नेड प्राइस ने कहा, अमेरिका पाकिस्तान में किसी एक राजनीतिक पार्टी का समर्थन नहीं करता है, बल्कि वो क़ानून के शासन के सिद्धांत का समर्थन करता है. अमेरिका ने कहा है कि वो पाकिस्तान के साथ अपने द्विपक्षीय संबंधों में किसी भी दुष्रचार या झूठ की अनुमति नहीं देता.
नेड प्राइस ने पिछले सप्ताह अमेरिका विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन की पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ज़रदारी से मुलाक़ात का ज़िक्र किया और कहा कि इस पर भी बात हुई है कि दोनों देशों के बीच सहयोग को कैसे मज़बूत किया जाए. उन्होंने बताया कि अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकन ने अफ़ग़ानिस्तान में स्थिरता और आतंकवाद का मुक़ाबला करने के लिए दोनों देशों की प्रतिबद्धता का भी ज़िक्र किया. पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान ख़ान ने अपनी सरकार गिरने के पीछे विदेशी साज़िश का बार-बार ज़िक्र किया है. इमरान ने अमेरिका का भी नाम लिया है.
-एजेंसियां
- डिंपल यादव इस वक्त पूरे देश की मां और ममता का प्रतीक हैं, बिलारी से सपा विधायक मोहम्मद फहीम ने दिया बेतुका बयान - August 17, 2026
- UGC नेट परीक्षा रद्द होने पर राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर तीखा हमला: कहा—”देश में अब कोई शिक्षा व्यवस्था नहीं बची, यह एक एक्सट्रैक्शन मशीन है” - August 17, 2026
- लखनऊ में जेन अल्फा का फूटा गुस्सा: पारा क्षेत्र के सर्वोदय विद्यालय में अव्यवस्थाओं के खिलाफ बारिश के बीच सड़क पर उतरीं छात्राएं - August 17, 2026