इसमें कोई शक नहीं कि मोटापा लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारी है। जब आपका खानपान का तरीका सही नहीं होता और आप दिनभर एक ही जगह पर बैठकर काम करते हैं या फिर इनऐक्टिव जीवनशैली अपनाते हैं तो जाहिर सी बात है Calorie बर्न न होने की वजह से मोटापा आपको घेर लेता है।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि जो काम हम रोजमर्रा में करते रहते हैं उसे भी अगर सही ढंग से कर लिया जाए तो उससे भी काफी Calorie कम हो सकती है।
बाथरूम सिंगर बनें
बेशक आप सिंगर न हों, लेकिन बहुत से लोगों को नहाते समय गाना गाने की आदत होती है। क्या आप जानते हैं कि नहाते समय गाना गाने से 10 से 20 Calorie खर्च होती है। Calorie कितनी खर्च होगी यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप कितने ऊंचे स्वर और कितनी ऊंची आवाज में गाना गा रहे हैं।
हंसो और हंसाओ
यूं तो हर कोई जानता है कि हंसने का सीधा असर हमारे स्वाथ्य पर होता हे। अगर आप 10 मिनट खुलकर हंसते हैं तो आपके शरीर की 20 से 40 कैलोरी खर्च होती है। तो सिर्फ मुस्कुराइए नहीं, जब मौका मिले खुलकर हंसिए और दूसरों को भी हंसाइए।
धीरे-धीरे करें ब्रश
क्या आप भी उन लोगों में से हैं जो कि ब्रश करने में काफी जल्दबाजी करते हैं। वैसे कहा जाता है कि औसतन 3 मिनट ब्रश करना जरूरी होता है। ऐसा करने से करीब 10 कैलोरी खर्च होती है। तो अब से ब्रश करने में कोई जल्दबाजी न करें।
शॉपिंग ट्रॉली साथ रखें
शॉपिंग करना तो हर किसी को पसंद होता है। ऐसे में शॉपिंग करते समय ट्रॉली अपने साथ जरूर रखें। शॉपिंग करने के दौरान आधे घंटे ट्रॉली खींचने से 100 कैलोरी तक बर्न की जा सकती है। अगर आपकी ट्रॉली में वजन ज्यादा हो तो ज्यादा कैलोरी खर्च होती है।
जादू की झप्पी
फिल्म ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ के बाद जादू की झप्पी बहुत लोकप्रिय हो गया था। जादू की झप्पी का मतलब है गले लगाना। जी हां गले लगाने से भी कैलोरी को कम किया जा सकता है। गले लगाने से 50 से 70 कैलोरी तक खर्च की जा सकती है। बांटने से प्रेम बढ़ता है लेकिन कैलोरी हमेशा घटती है।
च्युइंग चबाइए
वैसे तो कहा जाता है कि च्युइंगम ज्यादा नहीं चबानी चाहिए, लेकिन च्युइंगम चबा कर भी कैलोरी कम की जा सकती। हर घंटे 11 कैलरी कम की जा सकती है।
थिरकना जरूरी है
कहा जाता है कि वजन कम करना चाहते हैं तो आपको डांस करना चाहिए। अगर आप डांस ज्यादा पसंद नहीं करते हैं तो मामूली रूप से थिरकने पर भी कैलोरी कम कर सकते हैं। लगभग 10 मिनट डांस करने से भी 50 से 60 कैलोरी बर्न होती है।
-एजेंसियां
- अनंत चतुर्दशी पर संपन्न हुआ 12 दिवसीय पंचम गणेश महोत्सव, 101 किलो के भव्य मेवा मोदक को देखकर अचंभित हुए बच्चे, मंदिर परिसर में गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे - September 25, 2026
- वन्देमातरम के 150 वर्ष: आगरा में डेढ़ लाख तो देशभर में एक करोड़ लोगों ने एक स्वर में किया राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन - September 25, 2026
- बहराइच के मिहींपुरवा में खौफनाक नजारा: सड़क किनारे की झोपड़ी में चारपाई पर आराम करता दिखा तेंदुआ, फ़ोटो वायरल - September 25, 2026