पाकिस्तान के पूर्व गृहमंत्री शेख राशिद अहमद ने कहा है कि इमरान खान पीएम शहबाज शरीफ के साथ मिलने के लिए तैयार हैं। वह जल्द चुनाव कराए जाने को लेकर बातचीत करना चाहते हैं। उन्होंने जानकारी दी है कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) पार्टी मई अंत तक इस्लामाबाद की ओर लंबा मार्च निकलेगी और तब तक पीछे नहीं हटेगी जब तक कि चुनाव को लेकर तारीख की घोषणा नहीं हो जाती और ऐसे में गृहयुद्ध के हालात बन सकते हैं। बता दें कि इमरान खान ने हाल ही में मई के अंतिम सप्ताह में इस्लामाबाद की ओर मार्च की घोषणा की थी।
सेना के साथ रही गलतफहमी
राशिद ने आगे कहा है कि वह PTI और सैन्य प्रतिष्ठान के बीच गलतफहमी को दूर करने करने की कोशिश कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मैं सेना के साथ शांति के पक्ष में हूं और सुलह चाहता हूं लेकिन ‘युद्ध’ की स्थिति में मैं इमरान खान के साथ खड़ा रहूंगा। उन्होंने आगे कहा है कि सेना लोकतंत्र की निरंतरता को बनाए रखना चाहती है और इसे बनाए रखने का एकमात्र तरीका जल्दी चुनाव कराना है। अगर जल्द चुनाव नहीं कराए जाते हैं तो न शहबाज शरीफ की सरकार बचेगी और न ही इमरान सरकार की।
गृहयुद्ध की धमकी?
राशिद ने माना कि इमरान खान के कार्यकाल में कुछ दिक्कतें रही जिसके कारण बलूचिस्तान अवामी पार्टी (BAP), मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट (MQM) और पाकिस्तान मुस्लिम लीग-क्यू (PML-Q) जैसे सहयोगी दल हमसे अलग हो गए। उन्होंने बताया है कि इमरान खान इस्लामाबाद में लाखों लोगों को जमा करने जा रहे हैं और ऐसे में देश अनिश्चितता की स्थिति में चला जाएगा जिससे गृहयुद्ध हो सकता है।
राशिद ने कहा कि अगर खान बड़ी संख्या में लोग इस्लामाबाद आते हैं तो इमरान खान की राजनीति राज करेगी। हमारी एकमात्र मांग जल्द चुनाव है। उन्होंने कहा कि हम शहबाज सरकार को गिराना नहीं चाहते हैं लेकिन आम चुनाव की तारीख की घोषणा किए बिना मार्च करने वाले इस्लामाबाद से नहीं लौटेंगे।
-एजेंसियां
- शायरी और सुरों का अलौकिक संगम: जावेद अख्तर और मोहम्मद वकील लेकर आए नई रूहानी ग़ज़ल ‘बाज़ाहिर क्या है’ - October 27, 2026
- नितेश तिवारी की ‘रामायण’ के लिए यश का बड़ा मास्टरस्ट्रोक: कर्नाटक में फिल्म के डिस्ट्रीब्यूशन की कमान संभालेंगी ‘मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस’ - October 27, 2026
- यशराज फिल्म्स की नई फिल्म ‘बेपरवाह’ का ऐलान: अहान पांडे और शरवरी की फ्रेश जोड़ी बड़े पर्दे पर मचाएगी धमाल - October 27, 2026