HIV/AIDS ऐसा विषय है जिसे लेकर दुनियाभर में जागरूकता को लेकर कार्यक्रम व मुहिम चलाई जाती है। फिर भी ऐसे कई सवाल हैं जिनके जवाब कम लोगों को पता हैं।
HIV/AIDS से जुड़ी कई चीजें हैं जिनके बारे में अभी भी लोगों को सही जानकारी नहीं है। खासतौर से इस बीमारी का वायरस कैसे फैलता है और कैसे नहीं इसे लेकर कई मिथक है। कई बार ऐसा भी सवाल किया जाता है कि क्या खाने के जरिए HIV/AIDS फैल सकता है? तो चलिए बताते हैं इसका सही जवाब-
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की रिपोर्ट के अनुसार HIV/AIDS का वायरस खाने के जरिए दूसरों लोगों में नहीं फैल सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह वायरस मानव शरीर के बाहर ज्यादा देर तक जिंदा नहीं रह पाता है।
खाने में यदि संक्रमित खून या सीमन चला भी जाता है तो हवा, कुकिंग की हीट और पेट में मौजूद ऐसिड उसके वायरस को मार देता है।
इस हालत में फैल सकता है खाने से वायरस
खाने से HIV/AIDS फैलना वैसे तो बहुत ही दुर्लभ है लेकिन यह उस स्थिति में प्रभावित व्यक्ति से यह दूसरे में फैल सकता है जब व्यक्ति द्वारा चबाया गया खाना दूसरे व्यक्ति ने खाया हो। ऐसा तब होता है जब संक्रमित शख्स का खून खाने की बाइट में मिक्स हो गया हो। इस तरह के मामले सिर्फ छोटे बच्चों में ही पाए गए हैं। इन मामलों से जुड़ी ज्यादा जानकारी भी उपलब्ध नहीं है।
-एजेंसियां
- आगरा कैंट मारपीट मामला: पीड़ित अधिकारी की पत्नी की आत्मदाह की चेतावनी, बहन का रेल ट्रैक पर हंगामा - July 15, 2026
- रेलवे में ‘आरपीएफ बनाम कर्मचारी’ का महासंग्राम: डीएसएस से मारपीट के विरोध में 30 शहरों में सड़क पर उतरे रेलकर्मी, सख्त कार्रवाई की मांग - July 14, 2026
- आगरा में हाई-वोल्टेज ड्रामा: गेस्ट हाउस में पति ने पत्नी को दूसरे युवक के साथ रंगे हाथों पकड़ा, मचा हड़कंप - July 14, 2026