गुजरात के भरूच में बड़ा हादसा हो गया है। एक केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है। हादसे में एक मजदूर लापता भी बताया जा रहा। घटना के बाद मौके पर पुलिस और बचाव टीमें पहुंची हैं। हादसे की वजह का पता नहीं चल पाया है। हादसा भरूच के दहेज की ओम ऑर्गेनिक केमिकल कंपनी में रविवार देर रात हुआ। हादसा इतना भीषण था कि चपेट में आने से 6 कर्मचारियों की मौत मौके पर ही हो गई। ब्लास्ट की आवाज बहुत तेजी थी। लापता कर्मचारी की तलाश जारी है।
भरूच की पुलिस अधीक्षक लीना पाटिल ने कहा कि छह पीड़ित एक रिएक्टर के पास काम कर रहे थे, जिसमें विलायक आसवन प्रक्रिया के दौरान अचानक विस्फोट हो गया। रिएक्टर में विस्फोट से कारखाने में आग लग गई। रिएक्टर के पास काम करने वाले सभी छह लोगों की मौत हो गई। बाद में शवों को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। आग पर भी काबू पा लिया गया है।
पहले भी होते रहे हैं ऐसे हादसे
भरूच में इस तरह का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी यहां की कई कंपनियों में इतर के हादसे होते रहे हैं। 23 फरवरी 2021 को इसी तरह के एक हादसे में 24 लोगा घायल हो गए थे। तब जीआईडीसी की केमिकल कंपनी में ब्लास्ट हुआ था। इससे पहले पंचमहल की एक कंपनी में सितंबर 2021 में भी ऐसा ही एक धमाका हुआ था तब पांच लोगों की मौत हो गई थी।
-एजेंसियां
- लायंस क्लब आकाश ने गौसेवा के लिए अर्पित किया 250 मन भूसा; फाउंड्री नगर की राधा-कृष्ण गौशाला में मासिक सेवा कार्य - November 20, 2026
- सर्व धर्म ख्वाजा मंदिर में 15वां सरिता ए इंसानियत दो दिवसीय आयोजन 28- 29 नवबंर 2026 को - November 20, 2026
- बल्केश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से संपन्न हुआ तुलसी-शालिग्राम विवाह: देवोत्थान एकादशी पर उमड़े श्रद्धालु - November 20, 2026