नई दिल्ली। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और भारत बायोटेक ने कोविड-19 के बूस्टर डोज की कीमत घटाने का एलान किया है। एसआईआई के सीईओ अदार पूनावाला का कहना है कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने निजी अस्पतालों के लिए कोविशील्ड वैक्सीन की कीमत 600 रुपये से घटाकर 225 रुपये करने का फैसला किया है। एसआईआई ने कोविशील्ड वैक्सीन की कीमत 600 रुपये तय की थी, वहीं भारत बायोटे की वैक्सीन की कीमत 1200 रुपये थी।
आज अदार पूनावाला ने इसे लेकर एक ट्वीट किया, हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि केंद्र सरकार के साथ चर्चा के बाद एसआईआई ने निजी अस्पतालों के लिए कोविशील्ड वैक्सीन की कीमत 600 रुपये से 225 रुपये प्रति खुराक करने का निर्णय लिया है। हम सभी 18 से अधिक की उम्र के लोगों को एहतियाती खुराक देने के केंद्र के इस फैसले की एक बार फिर सराहना करते हैं।
भारत बायोटेक ने भी घटाए दाम
वहीं, भारत बायोटेक ने भी अपनी वैक्सीन कोवाक्सीन के लिए बूस्टर खुराक की कीमत घटाने की घोषणा की है। कंपनी की संयुक्त निदेशक सुचित्रा एला ने कहा कि हमने निजी अस्पतालों के लिए कोवाक्सीन की कीमत 1200 रुपये से घटाकर 225 रुपये करने का फैसला किया है।
-एजेंसी
- शासन भी मेरा, प्रशासन भी मेरा…पुलिस चौकी के अंदर BJP नेत्री ने युवक को पीटा, FIR दर्ज; यूपी के सुल्तानपुर का वीडियो वायरल - July 9, 2026
- उद्घाटन से पहले लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे धंसने के सवाल पर बोले योगी सरकार के मंत्री – आप अपने आप सड़क बना लो… - July 9, 2026
- राम मंदिर चढ़ावा विवाद: ट्रस्ट का बड़ा एक्शन, चंपत राय और अन्य निष्कासित सदस्यों के वीआईपी पास जारी करने के अधिकार खत्म - July 9, 2026