मानवाधिकार संस्था एमनेस्टी इंटरनेशनल इंडिया के पूर्व प्रमुख आकार पटेल ने दिल्ली की एक अदालत में अवमानना याचिका दाख़िल की है. उन्होंने अपनी याचिका में CBI के जाँच अधिकारी पर सात अप्रैल को दिए कोर्ट के आदेश का पालन न करने का आरोप लगाया है. आकार पटेल का कहना है कि कोर्ट के फ़ैसले के बावजूद उनके ख़िलाफ़ लुकआउट सर्कुलर वापस नहीं लिया गया और गुरुवार रात उन्हें बेंगलुरू एयरपोर्ट पर रोका गया.
गुरुवार को दिल्ली की एक अदालत ने सीबीआई को आदेश दिया था कि वो आकार पटेल के ख़िलाफ़ जारी लुक आउट नोटिस को वापस ले. आकार पटेल के ख़िलाफ़ फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट FCRA के तहत लुक आउट नोटिस जारी किया गया था.
बहस के दौरान सीबीआई ने आकार पटेल की याचिका का ये कहते हुए विरोध किया कि अगर पटेल को देश छोड़ने दिया जाएगा तो संभव है वो सुनवाई से भागने में कामयाब हो जाएँ. लेकिन अदालत ने कहा कि कोर्ट ने कहा कि अगर आकार पटेल भागना चाहते तो वो 2021 से चल रही जाँच के दौरान ही भाग सकते थे.
-एजेंसियां
- संसद में काले कपड़ों में विपक्ष का हल्ला बोल: NEET पेपर लीक पर सरकार-विपक्ष आमने-सामने, सदन स्थगित - July 22, 2026
- जो लोग राम मंदिर चढ़ावा चोरी के घटनाक्रम से जरा भी विचलित नहीं होते, वे किसी भी बात से शर्मिंदा नहीं हो सकते, इलाहाबाद हाईकोर्ट की टिप्पणी चर्चा में - July 22, 2026
- ’जूता गायब, कपड़े अस्त-व्यस्त’, राहुल गांधी की तस्वीर ने खींचा ध्यान; छात्रों के मुद्दे पर सरकार-विपक्ष आमने-सामने - July 22, 2026