बौद्ध धर्म दुनिया के प्राचीनतम धर्मों में से एक है जिसे पूरी दुनिया में काफी महत्व और सम्मान दिया जाता है। यहाँ पर पूजा करने वालों को भिक्षुक के नाम से जाना जाता है जो काफी कठिन तरीके से अपना जीवन यापन करते हैं।
मगर जब किसी बौद्ध मंदिर में ढेर सारी बीयर की बोतलें पायी जाएंगी तो आप क्या कहेंगे। कुछ ऐसा ही हुआ है थाईलैंड के सिसाकेट प्रांत में, जहां बीयर की हजारों बोतलें मंदिर में हैं। इस मंदिर को बौद्ध भिक्षुओं ने बनवाया है।
इस मंदिर को वाट प महा चेदि खेव नाम से जाना जाता है। आपको बता दें कि इस मंदिर को बनाने में करीब 10 लाख बोतलों का इस्तेमाल किया गया है। यहां की दीवारों पर बोतलों से सुंदर कलाकृतियां बनाई गई हैं जो देखने में बहुत खूबसूरत लगती हैं।
अलग-अलग रंगों की बोतलों से बना यह मंदिर पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, जब भी कोई थाईलैंड घूमने के लिए आता है तो इस मंदिर में जाना नहीं भूलता है।
-एजेंसी
- आगरा में भव्य रूप से मनाई गई अशोक सिंघल की जन्मशती: दिनेश चंद और साध्वी ऋतंभरा ने किया स्मरण, हिंदू समाज को एकजुट रहने का संदेश - October 4, 2026
- केरलम सरकार ने CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिया 20 साल पुराने मामले में विजलेंस जांच का आदेश, इंजीनियर ने किया था सुसाइड - October 4, 2026
- आगरा के फतेहपुर सीकरी में सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा: आंखों की कमजोरी बनी महिला की जान की दुश्मन, पहचान लिए जाने के डर से आरोपी ने घोंटा गला, चोरी के लिए घर में घुसा था कातिल - October 4, 2026