गेल (इंडिया) लिमिटेड ने बृहस्पतिवार को कहा कि अपने मजबूत बही-खाते को देखते हुए वह अपने शेयरधारकों को इसका लाभ पहुंचाना चाहती है इसलिए 1,083 करोड़ रुपये में करीब 5.7 करोड़ शेयर की पुनर्खरीद करेगी।
इससे पहले गेल ने 2020-21 में भी 1,046.35 करोड़ रुपये से शेयर पुनर्खरीद की थी।
कंपनी ने एक बयान में कहा कि गेल के निदेशक मंडल ने ‘‘190 रुपये प्रति शेयर की कीमत में करीब 5.70 करोड़ शेयर की 1,083 करोड़ रुपये में पुनर्खरीद की मंजूरी दी है।’’
शेयरों को वापस खरीदना शेयरधारकों को पुरस्कृत करने का एक कर-कुशल तरीका माना जाता है। सरकार की इस कंपनी में 51.80 प्रतिशत की हिस्सेदारी है और वह पुनर्खरीद में भाग ले सकती है।
गेल ने वर्ष 2020-21 में शेयर पुनर्खरीद किया था। उस शेयर पुनर्खरीद से सरकार को 747 करोड़ रुपये मिले थे।
-एजेंसियां
- आगरा के मोतीगंज में खाद्य व्यापारियों के लिए जागरूकता बैठक: त्योहारों से पहले एफएसडीए अधिकारियों ने स्वच्छता और शुद्धता पर दिया जोर - September 2, 2026
- एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा बने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले CEO, तीन नए ट्रस्टी भी किए गए शामिल - September 2, 2026
- Agra News: लायंस क्लब प्रयास की अनूठी पहल, सरस्वती शिशु मंदिर में आधुनिक सुविधाओं से युक्त वातानुकूलित नए भवन का भव्य लोकार्पण - September 2, 2026