आयकर विभाग ने पाया है कि हीरो मोटोकॉर्प ने दिल्ली के छतरपुर में एक फार्महाउस के लिए ₹ 1000 करोड़ से अधिक फर्जी खर्च और ₹ 100 करोड़ से अधिक नकद लेनदेन किया, सूत्रों ने एएनआई को यह जानकारी दी है. आयकर विभाग ने 23 मार्च को हीरो मोटोकॉर्प और उसके अध्यक्ष और एमडी पवन मुंजाल पर दिल्ली एनसीआर में कई स्थानों पर तलाशी और जब्ती अभियान चलाया, जो 26 मार्च को समाप्त हुआ. तलाशी अभियान ने दिल्ली एनसीआर में विभिन्न स्थानों पर फैले 40 से अधिक परिसरों पर किया गया.
सूत्रों ने एएनआई को बताया कि तलाशी अभियान के दौरान हार्ड कॉपी दस्तावेजों और डिजिटल डेटा के रूप में बड़ी संख्या में आपत्तिजनक सबूत जब्त किए गए हैं. इन सबूतों से पता चला है कि समूह ने कुल मिलाकर ₹ 1000 करोड़ से अधिक का फर्जी खर्च किया है. विभाग को दिल्ली के बाहरी इलाके में एक फार्म हाउस की खरीद में ₹ 100 करोड़ से अधिक के नकद लेनदेन के सबूत भी मिले हैं.
मुंजाल ने छतरपुर में एक फार्महाउस खरीदा है और टैक्स बचाने के लिए फार्म हाउस के बाजार मूल्य में हेरफेर किया गया है तथा काले धन का इस्तेमाल ₹ 100 करोड़ से अधिक नकद भुगतान करने के लिए किया गया है जो कि आईटी अधिनियम की धारा 269 एसएस का उल्लंघन है.
-एजेंसियां
- महराजगंज में अंधविश्वास की खौफनाक साजिश बेनकाब: 2 माह के मासूम का अपहरण कर देने वाले थे बलि, पुलिस ने दिल्ली से किया सकुशल बरामद - November 8, 2026
- आगरा में थाना मंटोला पुलिस ने बच्चों और महिलाओं संग मनाई दीपावली; मिठाई, खील-खिलौने व उपहार बांटकर बिखेरी मुस्कान - November 7, 2026
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं: बोले— “अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का प्रतीक है यह पर्व” - November 7, 2026