रूस ने कहा है कि वह 12 रूसी राजनयिकों को हटाने के अमेरिका के फ़ैसले के बाद जवाबी कार्रवाई में कई अमेरिकी राजनयिकों को अपने देश से निष्कासित करेगा.
बीते महीने अमेरिका ने न्यूयार्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मिशन से रूसी राजनयिकों को राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए निष्कासित कर दिया था. और बाद में अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र में एक अतिरिक्त रूसी राजनयिक के जासूस होने का दावा करते हुए उन्हें निष्कासित कर दिया.
सोमवार को रूस में अमेरिकी राजदूत जॉन सुलिवन को तलब किया गया और राष्ट्रपति जो बाइडन के रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को “युद्ध अपराधी” कहने पर रूस के विदेश मंत्रालय ने विरोध जताया.
अमेरिका के विदेश विभाग के एक प्रवक्ता ने पुष्टि की है कि उन्हें “23 मार्च को रूसी विदेश मंत्रालय से ‘पर्सोना नॉन ग्रेटा’ घोषित किए गए राजनयिकों की एक सूची मिली है.”
‘पर्सोना नॉन ग्रेटा’ एक ऐसा शब्द है जिसका मतलब है वह व्यक्ति जिसका रूस में स्वागत नहीं है, ना ही उसे रूस में स्वीकार किया जाएगा.
यह स्पष्ट नहीं है किइस आदेश से कितने अमेरिकी राजनयिक प्रभावित होंगे और उन्हें रूस से कब निष्कासित किया जाएगा.
-एजेंसियां
- दिल्ली में पुलिसिया कार्रवाई के खिलाफ राहुल गांधी का कड़ा रुख: 10 जनपथ पर पीड़ित छात्रों के साथ की प्रेसवार्ता, बोले— किसी को नहीं बख्शेंगे - October 15, 2026
- राहुल गांधी आप प्रधानमंत्री बनने जा रहे हो…भाजपा सांसद रवि किशन की फिसली जुबान; बाद में बात संभालते हुए कसा तंज - October 15, 2026
- 2027 चुनाव से ठीक पहले समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका: बागी विधायक अभय सिंह, राकेश प्रताप सिंह और विनोद चतुर्वेदी भाजपा में शामिल - October 15, 2026