Agra, Uttar Pradesh, India. जिला पूर्ति अधिकारी आगरा संजीव सिंह ने जिले के समस्त नागरिकों को होली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि होली रंगों के साथ प्रेम और सद्भाव का त्योहार है। सभी नागरिक होली मिलजुलकर मनाएं। होली इस तरह से मनाएं कि मिसाल बन जाए। याद रखें कि होली प्रेम बढ़ाने के लिए है। किसी पर भी जबरन रंग न डालें। मस्ती करें लेकिन हुड़दंग नहीं।
श्री सिंह ने कहा है कि राशन कार्ड धारकों को उत्तर प्रदेश सरकार कई सुविधाएं दे रही है। नए राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन भी किया जा सकता है। राशन वितरण में पूरी तरह पारदर्शिता है। अगर किसी को समस्या है तो कार्यालय में सम्पर्क किया जा सकता है।
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- पेट्रोल पंपों पर बढ़ सकता है कैश का चलन: 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई भुगतान पर 5 रुपये एमडीआर के विरोध में डीलरों ने दी चेतावनी - September 16, 2026
- Agra News: सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर महापौर से मिला सेनेटरी सुपरवाइजर संघ, वेतन विसंगतियों और ईएसआई कार्ड न मिलने पर जताया रोष - September 16, 2026
- पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर काशी से निकलेगा 500 गाड़ियों का विशाल काफिला: वडनगर तक जाएगी सेवा संकल्प बाइक यात्रा - September 16, 2026