Agra, Uttar Pradesh, India. जिला कृषि अधिकारी आगरा विनोद कुमार सिंह ने जिले के समस्त नागरिकों को होली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि होली रंगों के साथ प्रेम और सद्भाव का त्योहार है। सभी नागरिक होली मिलजुलकर मनाएं। होली इस तरह से मनाएं कि मिसाल बन जाए। याद रखें कि होली प्रेम बढ़ाने के लिए है। किसी पर भी जबरन रंग न डालें। मस्ती करें लेकिन हुड़दंग नहीं।
श्री सिंह ने किसान भाइयों को खासतौर पर बधाई प्रेषित की है। कहा है कि होली पर गेहूं की फसल तैयार होने लगती है। इस बार गेहूं की फसल अच्छी होगी। उत्तर प्रदेश सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए सतत रूप से काम कर रही है। इसके लिए किसान भाइयों को भी आगे आना होगा। किसान भाइयों को कृषि में किसी भी प्रकार की परेशानी है तो तत्काल उनसे संपर्क कर सकते हैं। संजय प्लेस स्थित विकास भवन में उनका कार्यालय है।
- विश्व संगीत दिवस 2026 पर कोलकाता स्वतंत्र संगीत की भावना से गूंज उठा - June 27, 2026
- भाजपा योजनाबद्ध तरीके से देश के मंदिर ट्रस्टों पर कब्जा कर रही है… कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने लगाए गंभीर आरोप - June 27, 2026
- यूपी में अब फायर सेफ्टी ऑडिट अनिवार्य: कोचिंग, मॉल और अस्पतालों को NOC के बिना नहीं मिलेगी बिजली और व्यापार की सुविधा - June 27, 2026