बिहार के मधुबनी जिले में एक खुदकुशी के चलते सनसनी फैल गई। यहां एक प्रधान सहायक (चीफ असिस्टेंट) ने नगर निगम के दफ्तर में ही फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। जिस कर्मचारी ने फांसी लगाई उसका नाम अकील अहमद है। बताया जा रहा है कि नगर निगम के प्रधान सहायक अकील अहमद ने जिला पदाधिकारी सह प्रशासक के कार्यालय में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस और SDO को भी काफी विरोध का सामना करना पड़ा।
मधुबनी में कर्मचारी के दफ्तर में फांसी लगाने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। इसके बाद मृतक के सहकर्मी भी मौके पर जुट गए। उन्होंने मौके पर डीएम को बुलाने की मांग करते हुए पुलिस और SDO को लाश उतारने से रोक दिया। मौके पर मौजूद कर्मचारियों के मुताबिक अकील वेतन न मिलने की वजह से आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। कर्मचारियों का आरोप है कि अकील ने इसी वजह से फांसी लगा ली। कर्मचारियों ने मांग की है कि जिला पदाधिकारी सह प्रशासक के ऊपर 302 का मुकदमा दर्ज होना चाहिए।
-एजेंसियां
- यूपी के बलिया में स्वाइन फ्लू से चार दिन में एक ही परिवार की 3 महिलाओं की मौत, डीएम ने भेजी स्वास्थ्य टीम - September 3, 2026
- वाराणसी में गंगा का विकराल रूप, जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंचा, पहाड़ों पर भारी बारिश और बांधों से पानी छोड़े जाने से बढ़ा बाढ़ का संकट - September 3, 2026
- न इतिहास माफ़ करेगा, न भविष्य… JPNIC की बदहाली पर भाजपा सरकार के खिलाफ आक्रामक हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव - September 3, 2026