पंजाब में प्रचंड बहुमत लाने के बाद अब आम आदमी पार्टी सरकार बनाने की तैयारियों में जुटी है। पार्टी के सीएम चेहरे भगवंत मान ने शुक्रवार को दिल्ली जाकर पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया से मुलाकात की। भगवंत मान ने केजरीवाल के पैर भी छुए। इसके बाद केजरीवाल ने उन्हें गले लगाकर अभिवादन किया।
गौरतलब है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी ने भारी बहुमत के साथ 92 सीटों पर जीत दर्ज की है। नतीजों के एक दिन बाद भगवंत मान दिल्ली में केजरीवाल और सिसोदिया से मिलने पहुंचे। दोनों ने गले लगाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान भगवंत मान काफी भावुक नजर आए। एक दिन पहले भी संगरूर में अपने आवास से समर्थकों को संबोधित करते हुए भगवंत मान भावुक हो गए थे।
16 मार्च को ले सकते हैं शपथ
बताया जा रहा है कि मीटिंग में शपथग्रहण और कैबिनेट को लेकर चर्चा हुई। उम्मीद की जा रही है कि भगवंत मान 16 मार्च को सीएम पद की शपथ ले सकते हैं। गुरुवार को उन्होंने ऐलान किया था कि वह राजभवन में नहीं बल्कि भगत सिंह के गांव खटकरकलां में शपथ लेंगे।
-एजेंसियां
- FlexAds Media Private Limited: Empowering Indian Youth in the Digital Age - March 21, 2024
- “Rahul Kumar Bholla: Capturing Elegance Through the Lens – A Glimpse into the Glamorous World of RB Snapper” - February 11, 2024
- BJP ने जारी की कांग्रेस और उसकी सहयोगी पार्टियों के नेताओं के भ्रष्टाचार की सूची - December 12, 2023