देश के दूसरे सबसे बड़े बैंक पंजाब नेशनल बैंक PNB ने कहा कि उसे रूसी संस्थाओं के साथ स्विफ्ट लेनदेन के संबंध में वित्त मंत्रालय और भारतीय रिजर्व बैंक के दिशानिर्देशों का इंतजार है।
रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के मद्देजनर अमेरिका, कनाडा और कुछ यूरोपीय देशों सहित कई देशों ने कुछ रूसी बैंकों को स्विफ्ट का उपयोग करने से रोक दिया है। स्विफ्ट प्रणाली का उपयोग वैश्विक बैंकिंग लेनदेन के लिए किया जाता है।
पीएनबी ने एक सवाल के जवाब में कहा, “…हमें रूस के संबंध में स्विफ्ट लेनदेन के लिए आरबीआई या वित्त मंत्रालय से कोई सलाह नहीं मिली है। इस संबंध में कोई कार्रवाई आरबीआई/वित्त मंत्रालय से दिशा-निर्देश मिलने के बाद की जाएगी।”
इस बीच सूत्रों ने कहा कि भारतीय स्टेट बैंक ने रूसी संस्थाओं के साथ लेनदेन का निपटान बंद कर दिया है।
समझा जाता है कि एसबीआई ने एक परिपत्र जारी किया है, क्योंकि उसे डर है कि ऐसी संस्थाओं के साथ लेनदेन से उस पर भी प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं।
-एजेंसियां
- Agra News: लायंस क्लब प्रयास की अनूठी पहल, सरस्वती शिशु मंदिर में आधुनिक सुविधाओं से युक्त वातानुकूलित नए भवन का भव्य लोकार्पण - September 2, 2026
- मैनपुरी में 108 एंबुलेंस सेवा बनी जीवन रक्षक: ईएमटी शिवम और पायलट अजय की मुस्तैदी से सुरक्षित बचा नवजात - September 2, 2026
- आगरा में सड़क सुरक्षा की अनूठी पहल: गूगल मैप्स अब बताएगा रास्ते के ‘खतरे’, 208 क्रिटिकल क्रैश लोकेशन का डेटा साझा - September 2, 2026