रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग के दसवें दिन रूस ने संघर्ष विराम की घोषणा की है. सोशल मीडिया पर किए एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि रूसी सेना मॉस्को के समयानुसार 10.00 बजे हमले रोक देगी ताकि लोगों की मदद के लिए मानवीय कॉरिडोर खोले जा सकें. इसके ज़रिए मारियुपोल और वोल्नोवाका शहरों के नागरिकों की मदद की जाएगी.
रूसी सरकार समर्थित मीडिया स्पुतनिक ने भी जानकारी दी है कि ये संघर्ष विराम 06.00 बजे लागू होगा और इस दौरान आम लोगों की मदद के लिए के मानवीय कॉरिडोर खोले जाएंगे.
संघर्ष विराम का ऐलान ऐसे समय में हुआ है जब यूक्रेन के अधिकांश हिस्सों में विनाशकारी मानवीय संकट की आशंका ज़ाहिर की जा चुकी है. इनमें कीव, खारकीव, सुमी, चेर्निगोव और मारियुपोल शहर सबसे ज़्यादा प्रभावित हैं.
यूक्रेन के राष्ट्रपति के सहयोगी मिखाइल पोदोलियाक ने कहा था कि लगभग 2 लाख लोग मारियुपोल से निकलने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि करीब 20 हज़ार लोग दोनेत्स्क क्षेत्र के वोल्नोवाखा इलाके को भी छोड़ना चाहते हैं.
मौजूदा समय में यूक्रेन को सबसे बड़े बंदरगाहों वाले दो शहर मारियुपोल और वोल्नोवाखा को रूस की सेना ने घेरा हुआ है और यहां हमले जारी हैं.
-एजेंसियां
- फिरोजाबाद के अकबरपुर को मिलेगी वैश्विक पहचान: कैंची धाम की तरह चमकेगी बाबा नीब करौरी की जन्मस्थली, ₹8.65 करोड़ का कन्वेंशन सेंटर तैयार - March 30, 2026
- ’बोधित्व’ थीम पर सजेगी आगरा की ऐतिहासिक भीमनगरी: GIC मैदान में भूमि पूजन संपन्न, 125 फीट ऊँचे भव्य महल में विराजेगा बाबा साहेब का गौरव - March 29, 2026
- आगरा में शिक्षा का ‘संग्राम’: किताबों की कालाबाजारी पर युवा शक्ति संगठन और स्कूल संचालक आमने सामने, तख्तियां लेकर यूथ हॉस्टल पहुंचे अभिभावक - March 29, 2026