Pets पालना हम सभी को पसंद होता है। ऐसा देखा गया है कि जिस घर में Pets होते हैं, उस घर के बच्चे भावनात्मक रूप से अधिक मजबूत होते हैं। उन्हें दूसरों की केयर करना और दूसरे के इमोशंस की कद्र करना अपने अन्य हम उम्र बच्चों की तुलना में कहीं अधिक आता है लेकिन घर में डॉग, Cat या कोई दूसरा जानवर पालने का मतलब होता है एक और बच्चा पालना क्योंकि Pets को बिल्कुल बच्चों की तरह देखभाल और प्यार की जरूरत होती है।
अगर आपके घर में भी कोई Pet है तो यहां जानें उसकी सही देखभाल के तरीके-
Pet लेने से पहले जरूरी है यह बात जानना
अगर आपके घर में पहले से Pet है तो उसकी ब्रीड यानी नस्ल के बारे में पता लगाकर, उसकी जरूरतों के अनुसार उसकी देखभाल और खान-पान का ध्यान रखें। अगर आप डॉग लाने के बारे में सोच रहे हैं तो हमारा सुझाव है कि आप देसी नस्ल का ही डॉग अडॉप्ट करें। ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि इसकी देखभाल करना विदेशी नस्ल के कुत्तों की तुलना में कहीं अधिक आसान होता है।
कम केयर में ज्यादा सेहत
अगर आप देसी नस्ल का डॉग लाते हैं तो आपको उसकी देखभाल के लिए बहुत कम समय देना पड़ता है क्योंकि उसके लिए यहां के वातावरण में रहना आसान होता है। उसकी रोग प्रतिरोधक क्षमता यहां के वायुमंडल के हिसाब से होती है इसलिए उसे यहां कम बीमारियां होगी। वह बीमार कम होगा तो आपको उसकी देखभाल कम करनी होगी साथ ही आपके बजट पर भी असर नहीं पड़ेगा क्योंकि आप वेटेरिनरी डॉक्टर के पास चक्कर काटने से बचेंगे।
ट्रेनिंग जरूर कराएं
अगर आप चाहते हैं कि आपका डॉग या अन्य Pet आपकी बात मानें और उसका व्यवहार अच्छा रहे तो Pet ट्रेनर से उसे तभी कुछ महीने के ट्रेनिंग दिला दें, जब वह 3 से 4 महीने का हो। सिर्फ व्यवहार की ही नहीं आप अपने Pet को खान-पान की ट्रेनिंग भी दें। जब भी अपने Pet को कोई नई चीज खिलानी हो तो पहले उसे उस फूड की स्मेल के साथ फेमिलियर बनाएं फिर कम मात्रा में ही परोसें ताकि आपको पता चल सके कि आपका Pet इस फूड को पसंद कर रहा है या नहीं।
वॉकिंग होनी चाहिए ऐसी
हेल्दी Pet के पेरेंट बनने के लिए आपको यह बात जाननी होगी कि सिर्फ डॉग, पपी, Cat या रेबिट पालने से ही काम नहीं बन जाता बल्कि उन्हें सेहतमंद रखने के टिप्स जानना भी जरूरी है। आपको पता होना चाहिए कि Pet के लिए रफ सरफेस पर चलना जरूरी होता है। इससे उनके नेल्स नेचुरल तरीके से ट्रिम होते रहते हैं।
पर्सनल केयर टिप्स
Pet को नहलाते समय इस बात का ध्यान रखें कि इस दौरान उसके कानों में पानी ना चला जाए। उसके दांतों की देखभाल यानी डेंटल केयर के लिए अपने वेटेरनरी डॉक्टर से जरूर बात करें और इस बारे में टिप्स लें।
जब छोड़ना हो अकेला
अगर आप अपने डॉग को या Pet को घर पर अकेला छोड़कर जा रहे हों तो उसके लिए इंस्ट्रूमेंटल ट्यून या सॉफ्ट म्यूजिक प्ले करके जाएं। आप चाहें तो अपनी रिकॉर्डेड आवाज भी प्ले करके जा सकते हैं। इससे उसे आपके घर में ही होने का अहसास होगा और वह शांत बना रहेगा।
-एजेंसियां
- भाजपा सरकार असंवेदनशील और अहंकार में चूर… अखिलेश यादव की सोनम वांगचुक से अनशन तोड़ने की भावुक अपील - July 14, 2026
- देश के 18 राज्यों में मानसून का ‘रेड अलर्ट’: यूपी-बिहार में अगले 72 घंटे भारी, जानें अपने क्षेत्र का हाल - July 14, 2026
- श्री जगन्नाथ महाराज के ‘नवयौवन’ दर्शन पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बेलनगंज मंदिर में भव्य नयन उत्सव - July 14, 2026