भागदौड़ भरी ज़िंदगी और उससे उपजे तनाव के कारण आज ज़्यादातर लोग नींद ने आने की समस्या पीड़ित हैं। नींद ने आने की इस समस्या को इन्सोमनिया भी कहा जाता है। आपने कई लोगों को अकसर कहते हुए सुना होगा कि यार, आजकल मुझे नींद ही नहीं आती। सोने की कोशिश करने के बावजूद मैं सो नहीं पाता या पाती। ऐसे लोग इन्सोमनिया से ग्रस्त हो सकते हैं।
इन्सोमनिया कैसे और क्यों होता है
इन्सोमनिया कभी भी और किसी को भी हो सकता है। यह आमतौर पर लाइफस्टाइल में बदलाव होने की वजह से होता है। यह दो तरह का होता है-ट्रान्जिएंट और क्रॉनिक। इन्सोमनिया यानी अनिद्रा किसी भी वजह से हो सकती है। जैसे कि टेंशन, वातावरण में बदलाव, बहुत ज़्यादा काम करना या फिर हॉर्मोंन्स में बदलाव।
कैसे बचें इन्सोमनिया से
सबसे पहले तो अपना बेड-टाइम रूटीन बदल लें। रिलैक्सिनंग शावर लें। म्यूजिक सुनें। बेड पर जाने के बाद टीवी, मोबाइल चेक न करें। ऑफिस के ईमेल्स चेक न करें। इससे आपकी नींद में कोई बाधा नहीं आएगी।
कॉफी से बचें
कई लोग बहुत कॉफी पीते हैं। यहां तक कि दोपहर को भी उनकी कॉफी चलती रहती है। ऐसे लोग कॉफी पीना बंद कर दें। खासकर दोपहर के बाद।
शराब से दूरी
अगर आप शराब के आदी हैं तो इससे तौबा कर लें। वैज्ञानिक भी कह चुके हैं कि शराब नींद कंट्रोल करने वाले ENT1 जीन को प्रभावित करता है।
सोने के पैटर्न में बदलाव
सोने का एक जैसा पैटर्न बना लें। हर रात एक ही वक्त पर अपने बिस्तर पर जाएं। ऐसा करने से आपके शरीर को आदत हो जाएगी और फिर टाइम से नींद आने लगेगी।
सुबह के वक्त एक्सर्साइज
सुबह के वक्त ठीक से एक्सर्साइज करने से नींद बेहतर आती है। नींद न आने की समस्या अगर जटिल हो तो माइंडफुलनेस मेडिटेशन से फायदा मिलता है।
सीबीटी थेरपी
नींद बुलाने में कॉगनिटिव बिहेविरल थेरपी भी काफी कामगर है। इस थेरपी को सीबीटी थेरपी कहा जाता है लेकिन इसे किसी ट्रेंड थेरपिस्ट से ही कराएं।
-एजेंसियां
- लखनऊ में मोबाइल किश्त न चुकाने पर रिकवरी एजेंटों ने मजदूर को चार दिन तक बंधक बनाकर निकाला खून, गोमती में फेंकने की धमकी - September 15, 2026
- आगरा में NEET पास छात्र निकला ट्रेनों का शातिर चोर: गर्लफ्रेंड के कैंसर के इलाज और ऐशो-आराम के लिए खड़ा किया चोरी का नेटवर्क, 25 लाख के जेवर बरामद - September 15, 2026
- आगरा के प्राचीन श्री सिद्धिविनायक मंदिर में 66वें गणेश महोत्सव के तहत हुआ विशाल भंडारे का आयोजन, हजारों भक्तों ने पाई प्रसादी - September 15, 2026