राजस्थान में कोटा ज़िले के नयापुरा के पास चंबल नदी के अंदर कार गिर जाने से दूल्हे समेत 9 बारातियों की मौत हो गई. सूचना मिलने पर मौक़े पर पहुँची पुलिस ने निगम के गोताखोरों की मदद से सभी शवों को बाहर निकाल लिया है.
बारात सवाई माधोपुर ज़िले के चौथ का बरवाड़ा से उज्जैन जा रही थी. एक ही कार में 9 लोग सवार थे, नदी में डूबने से सभी की मौत हो गई.
नयापुरा थानाधिकारी भूपेंद्र ने बीबीसी को बताया, “बरात सुबह तीन बजे चौथ का बरवाड़ा से उज्जैन के लिए निकली थी. नयापुरा के पास डिवाइडर तोड़ कर कार चंबल नदी में गिरी. कार में सवार दूल्हे अविनाश वाल्मीकि समेत सभी 9 बरातियों की मौत हो गई है.”
मृतकों के शवों को कोटा के एमबीएस अस्पताल की शवगृह में रखवाया गया है.
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कोटा सांसद व लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला और राज्यपाल कलराज मिश्र ने घटना पर दुख जताया है.
-एजेंसियां
- यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 IPS अधिकारियों के तबादले, पुलिस मुख्यालय से लेकर PAC और EOW तक बदले गए अफसर - September 22, 2026
- बीजेपी सांसद कंगना रनौत के मामले की सुनवाई अब 7 अक्टूबर को: रिवीजन याचिका के निस्तारण तक बहस टालने के लिए वादी ने दिया प्रार्थना पत्र - September 22, 2026
- बाबा दुर्बलनाथ की जय-जयकार से गूंजा आगरा: संत शिरोमणि के 165वें जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब - September 22, 2026