दुमका। ‘मेक माई ट्रिप’ कंपनी का कर्मचारी बनकर Cyber Fraud करने वाले दुमका, झारखंड के दो व्यक्तियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कस्टमर केयर सर्विस के जरिये सेवा देने का झांसा देकर कई लोगों को धोखा देने के आरोप में इन्हें गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 22 साल के अभिषेक कुमार और राजू अंसारी को झारखंड के दुमका से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने कहा कि मुख्य साजिशकर्ता कुमार, विभिन्न कस्टमर केयर वेबसाइट के नाम से इंटरनेट पर अपना फोन नंबर डालता था। वह पिछले छह महीने से इस गिरोह का संचालन कर रहा था और उसका साथी अंसारी पश्चिम बंगाल स्थित अपने गांव आसनसोल से बैंक खातों की व्यवस्था करता था।
पुलिस ने बताया कि आठ बैंकों खातों को फ्रीज किया गया है जिनमें 82 लाख रुपये जमा थे। कई लोगों को ठगकर यह पैसा जमा किया गया था। पुलिस के अनुसार, एक मामला तब सामने आया जब एक पीड़ित को 4.78 लाख रुपये का चूना लगा और उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में कहा गया था कि पीड़ित पैसा वापस पाने के लिए सात जनवरी को ‘मेक माई ट्रिप’ वेबसाइट का कस्टमर केयर खोज रहा था तभी उसे आरोपी का नंबर मिला। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने फोन पर पीड़ित से बात करते हुए खुद को ‘मेक माई ट्रिप’ कंपनी का कर्मचारी बताया।
– एजेंसी
- गौमाता के चरणों में उमड़ी आस्था, दीपों से जगमगाई गौशाला: श्री मनःकामेश्वर मठ की ओर से धूमधाम से मनाया गया गोपाष्टमी महोत्सव - November 17, 2026
- पीएम मोदी के दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य के लिए महाअनुष्ठान, सांसद नवीन जैन और पीएनसी परिवार के नेतृत्व में कमला नगर में अष्टानिका महापर्व का अलौकिक आगाज - November 17, 2026
- आगरा में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही: नलकूप कनेक्शन के इंतजार में सिंचाई के अभाव में सूखने लगी किसान की फसल - November 17, 2026