आगरा। गिरिराज जी महाराज की भक्ति, छप्पन भोग की दिव्यता और श्रद्धा के अनूठे संगम का साक्षी बनेगा गोवर्धन का गुरु कार्ष्णि आश्रम। यहां श्री गिरिराज जी सेवा मंडल परिवार द्वारा 27 एवं 28 दिसंबर को आयोजित होने वाले दिव्य छप्पन भोग महोत्सव की सफलता और भव्य आयोजन के लिए श्री गिरिराज जी महाराज के चरणों में अरदास अर्पित की गई। प्रभु के प्रति अटूट आस्था और सेवा भाव के साथ संस्था के सदस्यों ने महोत्सव को निर्विघ्न संपन्न कराने तथा सभी भक्तों पर प्रभु की कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की।
संस्था के संस्थापक नितेश अग्रवाल ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गोवर्धन स्थित गुरु कार्ष्णि आश्रम में दिव्य छप्पन भोग महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
श्रद्धालुओं को आयोजन से जोड़ने और प्रभु का आमंत्रण घर-घर तक पहुंचाने के उद्देश्य से 18 दिसंबर को आगरा में भव्य आमंत्रण यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद विभिन्न धार्मिक एवं भक्तिमय आयोजनों की श्रृंखला में मेहंदी उत्सव भी शामिल रहेगा।
नितेश अग्रवाल ने कहा कि इस बार छप्पन भोग महोत्सव को और भी भव्य स्वरूप प्रदान करने की योजना है, ताकि श्रद्धालु अधिक उत्साह और श्रद्धा के साथ आयोजन में सहभागी बन सकें। महोत्सव का उद्देश्य केवल धार्मिक परंपराओं का निर्वहन करना ही नहीं, बल्कि समाज में भक्ति, सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना को मजबूत करना भी है।
उन्होंने कहा कि श्री गिरिराज जी महाराज की कृपा से यह आयोजन भक्तों के लिए आध्यात्मिक आनंद और प्रभु के प्रति समर्पण का विशेष अवसर बनेगा। संस्था धर्म, सेवा और जनकल्याण के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ने के संकल्प के साथ धार्मिक आयोजनों के माध्यम से समाज को भक्ति और सकारात्मकता से जोड़ने का प्रयास कर रही है।
इस अवसर पर अजय अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, विजय अग्रवाल (शाहगंज), नरेंद्र गर्ग, मयंक जैन, संतोष अग्रवाल, अतुल गोयल, हरिओम सिंघल, चंद्रमोहन बंसल, प्रवीण अग्रवाल, नीरज मित्तल, अमित पाराशर, दैविक अग्रवाल, गिरीश अग्रवाल, विकास जैन, पुनीत सिंघल, अभिषेक बंसल, दीपक अग्रवाल (कागज), वेदप्रकाश शर्मा, विनोद अग्रवाल, शिवशंकर माहेश्वरी, अमित अग्रवाल, वीरेंद्र अग्रवाल, अमित-सुमित गुप्ता, आशी अग्रवाल, शिवानी सिंघल, शिवानी अग्रवाल, ज्योति मित्तल, मीनाक्षी, कल्पना जैन, नंदिनी पाराशर, रेनू बंसल एवं साक्षी जैन आदि उपस्थित रहे।
- भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव पर आगरा में निकली भव्य प्रभात फेरी, ताज प्रेस क्लब से सुभाष पार्क मंदिर तक उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ - October 26, 2026
- फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में दर्दनाक हादसा: टेसू-झांझी विसर्जन यात्रा में बेकाबू कार ने भीड़ को रौंदा, 5 की मौत, कई घायल - October 26, 2026
- सम्मान समारोह और डांडिया रास के साथ हुआ 139वें माथुर वैश्य जयंती महोत्सव का भव्य समापन: पंचकुइयां महासभा भवन में उमड़ा समाजबंधुओं का सैलाब - October 26, 2026