यूक्रेन ने अपनी सीमा पर बढ़ते तनाव को लेकर रूस और एक प्रमुख यूरोपीय सुरक्षा समूह के सदस्यों के साथ बैठक बुलाई है.
यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा का कहना कि रूस ने इस जारी सैन्य तैनाती के बारे में बात करने को लेकर हमारे औपचारिक अनुरोधों की अनदेखी की है.
उन्होंने कहा कि ”हमारा अगला क़दम रूस की योजनाओं के बारे में ‘पारदर्शिता’ के लिए अगले 48 घंटों के भीतर बैठक करना है, हमने बैठक करने के लिए अनुरोध किया है.”
रूस ने यूक्रेन से लगने वाली सीमा पर लगभग एक लाख सैनिकों की तैनाती की है, लेकिन वह यूक्रेन पर हमला करने की बात से इंकार करता रहा है.
कुछ पश्चिमी देशों ने चेतावनी दी है कि रूस सैन्य कार्रवाई की तैयारी कर रहा है. बीते सप्ताह अमेरिका ने कहा कि रूस यूक्रेन पर “किसी भी समय” हवाई बमबारी शुरू कर सकता है.
अमेरिका सहित लगभग दर्जनों देशों ने अपने सभी नागरिकों को तुरंत यूक्रेन छोड़ने की चेतावनी भी दी है. कई देशों ने यूक्रेन की राजधानी कीव स्थित अपने दूतावास से कर्मचारियों को वापस बुलाना शुरू कर दिया है.
सीबीएस न्यूज़ ने तीन सूत्रों का हवाला देते हुए बताया है कि अगले 48 घंटों के भीतर अमेरिका कीव से अपने सभी कर्मचारियों को वापस बुलाने की तैयारी कर रहा है.
- दूरदर्शन के ‘वंस मोर सीजन-4’ में आगरा की गूंज: कवयित्री चेतना शर्मा और कवि कुमार ललित के काव्य-पाठ ने जीता दर्शकों का दिल - July 17, 2026
- आगरा दीवानी कचहरी में ‘भीम युवा एडवोकेट एसोसिएशन’ का गठन: सिकंदर सेहरा अध्यक्ष और देव गौतम महासचिव निर्वाचित - July 17, 2026
- बुलंदशहर मेंसिपाही की आत्महत्या पर आगरा में हंगामा: परिजनों ने की मुकदमा दर्ज करने की मांग, अंतिम संस्कार से किया इनकार - July 17, 2026