आगरा में महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव का भव्य समापन: 99 बार रक्तदान करने वाले नूतन अग्रवाल को जिलाधिकारी ने दिया ‘रक्तवीर सम्मान’

PRESS RELEASE

आगरा। श्री अग्रवाल संघ की ओर से महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव के समापन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह का आयोजन प्रताप नगर स्थित श्रीराम पार्क में किया गया। महिलाओं की 35 सदस्यीय टीम ने मीराबाई के जीवन पर आधारित अद्भुत नाट्य प्रस्तुति दी ।

अध्यक्ष गौरव बंसल व वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश अग्रवाल ने बताया कि जयपुर हाउस और प्रताप नगर क्षेत्र में रहने वाले वैश्य समाज के सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को मंच से मेडल एवं पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान संघ के संरक्षकों का भी सम्मान किया गया।

मार्गदर्शक विजय बंसल व मुख्य संरक्षक अमित जैन ने बताया कि कार्यक्रम में जिलाधिकारी मनीष बंसल ने 16 वर्ष की उम्र से 66 वर्ष तक लगातार 99 बार रक्तदान करने वाले प्रताप नगर क्षेत्र के नूतन अग्रवाल को रक्तवीर सम्मान से नवाजा।

समारोह के अंत में 54 लकी ड्रॉ निकाले गए, जिनमें चार मुख्य पुरस्कारों के तहत फ्रिज, टीवी, वॉशिंग मशीन और जूसर-ग्राइंडर जीतने का अवसर मिला।

इस अवसर पर महामंत्री शशिकांत अग्रवाल, कोषाध्यक्ष राजीव अग्रवाल, संयोजक राजेश जिंदल, दीपक अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, रवि मंगल, मोहित अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, रिंकू जैन, निधि बंसल, सुनीता बंसल, सुनील मित्तल, संदीप गोयल, अनूप अग्रवाल, विजय गोयल, संजीव अग्रवाल, अनूप गोयल, प्रवीण अग्रवाल, प्रकाश गोयल, प्रभात गोयल आदि मौजूद रहे।

Dr. Bhanu Pratap Singh