आगरा। अग्रवंश सेवा ट्रस्ट द्वारा सोमवार शाम दयालबाग स्थित द ग्रांड सेलिब्रेशन रिजॉर्ट में महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव सामाजिक एकता और सामूहिक उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया।
समारोह में प्रखर समाजसेवी डॉ. विजय किशोर बंसल ने अपनी पूज्य माताजी के नाम पर 101 महिलाओं को माँ इंद्रा देवी अन्नपूर्णा किट और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रहीं 31 महिलाओं को माँ इंद्रा देवी नारी गौरव सम्मान प्रदान किया।
ट्रस्ट द्वारा समाजसेवी रमाशंकर अग्रवाल को अग्रवंश भामाशाह सहित 101 अग्रवंशी सम्मानित किए गए।
इस अवसर पर मेहंदी, थाल सज्जा, डांस एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में अग्रवंशी बच्चों और महिलाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर पुरस्कार अर्जित किए। महाराजा अग्रसेन और महारानी माधवी का स्वरूप बने बच्चों की आरती उतारी गई। अंत में डांडिया की धूम ने समारोह में चार चाँद लगा दिए।
मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल, खेरागढ़ नगर पालिका के अध्यक्ष सुधीर गर्ग (गुड्डू भाई), मुरारी प्रसाद अग्रवाल, स्वागताध्यक्ष राकेश अग्रवाल, संरक्षक दिनेश अग्रवाल (एकाउंट्स होम), अध्यक्ष मनोज अग्रवाल अछनेरा वाले, संयोजक विकास बंसल ‘लड्डू’, अंकुर अग्रवाल, हिमांशु अग्रवाल, मनीष जैन, लव अग्रवाल, सुनील सिंघल, युगल सिंघल, मुकेश अग्रवाल प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन कवि कुमार ललित और अंशिका ने किया। संयोजक विकास बंसल ‘लड्डू भाई’ ने सभी का आभार व्यक्त किया। पूजा अग्रवाल, डॉ. राधिका मित्तल, विवेक गर्ग और पायल गर्ग विभिन्न प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में शामिल रहीं।
- आगरा में प्रशासन का कड़ा एक्शन: यूपी रेरा का 5.60 करोड़ बकाया न चुकाने पर अंसल बिल्डर की संपत्तियां कुर्क, नोटिस चस्पा - October 13, 2026
- पूर्व ओलंपियन अंकित शर्मा पर मुरैना पुलिस का शिकंजा: फर्जी जन्म प्रमाण पत्र से उम्र घटाने के आरोप में 5 हजार रुपये का इनाम घोषित - October 13, 2026
- आगरा में सनसनीखेज मामला: मंदिर में मांग भरने के बाद शादी से मुकरा युवक, सिपाही जीजा पर भी गंभीर आरोप - October 13, 2026