उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 10 फरवरी को पश्चिमी यूपी की 58 सीटों पर मतदान हो रहा है। पीएम मोदी और राहुल गांधी समेत कई बड़े नेताओं ने मतदाताओं से वोट डालने की अपील की है। इस बीच कंगना रणौत ने खुलकर भाजपा की जीत का भरोसा दिलाया है। कंगना रणौत ने प्रधानमंत्री मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो पोस्ट करते हुए लिखा है- अंतिम विजय हमारी होगी निश्चित यह परिणाम है। उन्हें पराजित कौन करेगा जिनके रक्षक राम हैं।
भाजपा के समर्थन में खुलकर सामने आईं कंगना
एक और पोस्ट में कंगना कहती हैं, मिशन शक्ति से हुई महिलाएं सुरक्षित, बेटियों को मिला, पढ़ने लिखने, आगे बढ़ने, आत्मनिर्भर बन घूमने की पूरी आजादी। आधी आबादी को मिला पूरा सम्मान, योगी सरकार ने बढ़ाया यूपी का मान। जिसने उठाया है महिला बच्चियों की सुरक्षा का बीड़ा, जिसने किया है यूपी का विकास और ऊंचा नाम, जिसने लगाया हो गुंडागर्दी और अपराधियों पर लगाम, आओ हम सब मिलकर करें सम्मान, योगी ने किया है उपयोगी काम…
-एजेंसियां
- आगरा यूनिवर्सिटी में रक्षाबंधन पर प्रकृति रक्षा का संकल्प: पालीवाल पार्क में रोपे और बांटे गए 600 से अधिक पौधे, कुलपति ने की शुरुआत - August 28, 2026
- सावन पूर्णिमा पर संपन्न हुआ आगरा के श्री श्यामेश्वर महादेव मंदिर का सावन महोत्सव: 108 रुद्राभिषेक की पूर्णाहुति और श्वेत पुष्पों से सजे बाबा श्याम के दरबार में गूंजा ‘हर-हर महादेव’ - August 28, 2026
- रक्षाबंधन पर परिवार पर टूटा मुसीबतों का पहाड़: आगरा में तेज रफ्तार ईको ने स्कूटी को मारी टक्कर, पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत - August 28, 2026