Agra, Uttar Pradesh, India. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के अंतर्गत प्रथम चरण के लिए 11 जिलों में 58 सीटों पर मतदान 10 फरवरी, 2022 को सुबह सात बजे से शुरू हो गया है। आगरा जिले में विधानसभा की 9 सीटें हैं। फिलहाल सभी सीटों से भाजपा विधायक हैं। इस बार 101 उम्मीदवार हैं। पिछली बार 211 प्रत्याशी थे। कुल 34.61 लाख मतदाता 101 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कर रहे हैं। आगरा में प्रातः 10 बजे तक 10 फीसदी मतदान हुआ है।
UP election 2022 Live आगरा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र
राजनीतिक जानकारों का कहना है कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के सामने नौ सीटें बरकरार रखने की भारी चुनौती है। हमने आगरा ग्रामीण विधानसभा सीट का जायजा लिया। सेंट थॉमस स्कूल मतदान केन्द्र पर शास्त्रीपुरम के वोटर हैं। यहां मतदान के बाद वोटर्स ने अपने मन का बात बताई। कहा कि मोदी-योगी को वोट दे रहे हैं। पूरी बात जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें-
- खाद्य सुरक्षा समिति के सभापति बने विजय शिवहरे का आगरा में भव्य स्वागत: उद्यमियों ने कहा, मानक पूरे करने को तैयार, लेकिन उत्पीड़न नहीं सहेंगे - August 26, 2026
- आर्टिस्ट गिल्ड ऑफ यूपी ने धूमधाम से मनाया प्रथम स्थापना दिवस: आयोजित हुआ भव्य समारोह, उठी ‘कलाकार बोर्ड’ गठन की मांग - August 26, 2026
- योगी सरकार का रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ा तोहफा: 27, 28 और 29 अगस्त को यूपी रोडवेज और सिटी बसों में एक सहयात्री के साथ बिल्कुल फ्री सफर कर सकेंगी माताएं-बहनें - August 26, 2026