आगरा: ताजनगरी में आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों का वेतन बढ़ाए जाने के बाद से सफाई कर्मियों और उनके संगठनों में जबरदस्त उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में सुपरवाइजर संघ के संस्थापक राजकुमार विद्यार्थी और अध्यक्ष रंजीत नरवार के नेतृत्व में आगरा नगर निगम के कर्मचारियों का एक प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री अरविन्द कुमार शर्मा से मिलकर उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों का मानदेय और वेतन बढ़ाए जाने पर मंत्री महोदय को दिल से धन्यवाद देते हुए उनके प्रति आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर सुपरवाइजर संघ के संस्थापक राजकुमार विद्यार्थी ने अपने संबोधन में कहा कि आज पूरे उत्तर प्रदेश के सफाई कर्मचारियों और उनके परिवारों में एक खुशी का माहौल है, क्योंकि सरकार ने उनकी लंबे समय से चली आ रही मेहनत और समर्पण का सही फल दिया है।
उन्होंने बताया कि सुपरवाइजर संघ लगातार सफाई कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर शासन और प्रशासन के उच्च अधिकारियों से निरंतर मुलाकात करता रहा है और उनकी समस्याओं का शत-प्रतिशत निराकरण कराने का प्रयास करता रहा है।
कर्मचारियों के हित में हमेशा कार्य करते रहने का मिला आश्वासन
प्रतिनिधिमंडल द्वारा किए गए इस भव्य स्वागत और आभार से अभिभूत होकर नगर विकास मंत्री अरविन्द कुमार शर्मा ने संघ के सभी पदाधिकारियों और उपस्थित कर्मचारियों को धन्यवाद दिया। उन्होंने स्पष्ट रूप से आश्वासन दिया कि वे हमेशा से कर्मचारी हित में कार्य करते आए हैं और भविष्य में भी प्रदेश के सभी कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते रहेंगे।
ये रहे प्रमुख रूप से उपस्थित
इस अभिनंदन और आभार कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से संजय पाथरे, रंजीत नरवार, उदय नरवार, मनोज गेहचंद, बाबूलाल चौहान, बिरजू नरवार और शिवम चौहान सहित बड़ी संख्या में आगरा नगर निगम के सुपरवाइजर और आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।
- पुलिस की आड़ में चल रहा है गुंडों का राज… सादाबाद में बीएसपी नेता आकाश आनंद ने कानून व्यवस्था और विज्ञापनों के खर्च को लेकर योगी सरकार को घेरा - August 10, 2026
- आगरा में सावन के दूसरे सोमवार पर उमड़ा आस्था का सैलाब: शिवालयों में गूंजे ‘बम-बम भोले’ के जयकारे, तड़के से शुरू हुआ जलाभिषेक - August 10, 2026
- आगरा के बासौनी में जमीन विवाद का खूनी अंजाम: भाजपा मंडल अध्यक्ष व प्रधान के चाचा की इलाज के दौरान मौत, गांव में भारी तनाव - August 10, 2026