​आगरा के अर्जुन नगर मंडल में निकली भव्य तिरंगा यात्रा: विधायक डॉ. जी.एस. धर्मेश और महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता के नेतृत्व में गूंजे ‘वंदे मातरम्’ के नारे

स्थानीय समाचार

आगरा: भारतीय जनता पार्टी आगरा महानगर के अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता के कुशल नेतृत्व में शहर के विभिन्न मंडलों में निकाली जा रही भव्य ‘तिरंगा यात्रा’ के क्रम में रविवार को छावनी विधानसभा अंतर्गत आने वाले अर्जुन नगर मंडल में एक अत्यंत भव्य और ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छावनी विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डॉ. जी.एस. धर्मेश और भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने विशेष रूप से शिरकत की।

​भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रव्यापी ‘हर घर तिरंगा’ और ‘तिरंगा यात्रा’ अभियान के तहत अर्जुन नगर तिराहे से इस विशाल यात्रा का शुभारंभ हुआ। इस यात्रा में बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों, विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों और व्यापारी बंधुओं ने अपने हाथों में तिरंगा झंडा थामकर पूरी ऊर्जा के साथ सहभागिता की। पूरी यात्रा के दौरान संपूर्ण मार्ग ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ और ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ के गगनभेदी नारों से गूंजता रहा, जिससे पूरा इलाका राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया।

तिरंगा देश की एकता और अखंडता का प्रतीक: राजकुमार गुप्ता

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा आगरा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने कहा कि हमारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता का सबसे बड़ा प्रतीक है। हम सभी भारतवासियों का यह परम कर्तव्य है कि तिरंगे की आन, बान और शान को बनाए रखने के लिए अपना सब कुछ न्योछावर करने को तत्पर रहें। उन्होंने आगे कहा कि वर्ष 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान और अपील के बाद से देश की जनता ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश का हर घर का एक राष्ट्रीय उत्सव बना दिया है।

​राष्ट्र के गौरव का जन अभियान है हर घर तिरंगा: डॉ. जी.एस. धर्मेश

क्षेत्रीय विधायक डॉ. जी.एस. धर्मेश ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान मात्र एक कार्यक्रम भर नहीं है, बल्कि यह देश के प्रत्येक नागरिक के भीतर राष्ट्र के प्रति गौरव, सम्मान और आदर की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने वाला एक महान जन अभियान बन चुका है।

​ये रहे प्रमुख रूप से उपस्थित

इस भव्य तिरंगा यात्रा के दौरान मुख्य रूप से विधायक डॉ. जी.एस. धर्मेश, भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, हेमेंद्र शर्मा, महामंत्री महेश शर्मा, उपाध्यक्ष मनवीर चौहान, सह कोषाध्यक्ष विनय अग्रवाल, मीडिया प्रभारी रोहित कत्याल, योगेश त्यागी, श्रीमती मधु शर्मा, संदीप परिहार, मनीष ठाकुर, मंडल अध्यक्ष जय सिंह सरदारा, अजय गोस्वामी, इंदरपाल सिंह, मनीष खेत्रपाल, अजय भल्ला, आदित्य अग्रवाल, संदीप शर्मा, सुनील चक, सुशीला त्यागी, राजबाला बघेल, नीतू सोलंकी, उमंग उपाध्याय, विकास अग्रवाल, दिनेश परिहार और मनोज शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Dr. Bhanu Pratap Singh