केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के भारत की विदेश नीति को लेकर दिए गए बयान पर जवाब दिया है.
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि बीजेपी सरकार की विदेश नीति सही है. राहुल गांधी विरोध की राजनीति कर रहे हैं.
उन्होंने कहा, ‘‘राहुल गांधी इसलिए ये बयान देते हैं क्योंकि वो विपक्ष में हैं लेकिन हमारी विदेश नीति सही है. पीएम मोदी के नेतृत्व में पहली बार भारत दुनिया में अपनी छाप छोड़ रहा है. राहुल गांधी इस बात को कभी स्वीकार नहीं करेंगे. वो विरोध की राजनीति कर रहे हैं. ’’
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पिछले हफ़्ते लोकसभा में कहा था कि मोदी सरकार ने चीन और पाकिस्तान को साथ लाकर सबसे बड़ा अपराध किया है.
राहुल गांधी ने कहा था, ‘भारत की विदेश नीति में एक सबसे बड़ा लक्ष्य रहता था कि पाकिस्तान और चीन को क़रीब आने से रोकना है, लेकिन इस सरकार ने दोनों को साथ ला दिया है. भारत के लोगों के ख़िलाफ़ इस सरकार ने ऐसा कर सबसे बड़ा अपराध किया है.’
इससे पहले बीजेपी के युवा सांसद तेजस्वी सूर्या ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा है कि विदेश मामलों में राहुल गांधी का ज्ञान उनकी विदेश यात्रा और छुट्टियों तक ही सीमित है.
उन्होंने राहुल गांधी की राज्यसभा में अनुपस्थिति का मसला भी उठाया और कहा कि राहुल गांधी को विदेश यात्रा से जब समय मिलता है तब वो संसद आते हैं और संसद में जो मन में आता है वो बोलकर चले जाते हैं.
- राहुल गांधी के अचानक विदेश दौरे पर सियासी घमासान: सवाल पूछने पर बोले शशि थरूर — “मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूँ” - October 21, 2026
- MLC चुनाव से पहले सत्ताधारी दल में खुली बगावत: बीजेपी एमएलसी के तीखे तेवर, कहा— “लोकतंत्र में शिक्षकों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं” - October 21, 2026
- ”अब अपराधियों को पता है उनका आखिरी ठिकाना कहां है”: पुलिस स्मृति दिवस पर विपक्ष और माफियाओं पर बरसे सीएम योगी - October 21, 2026