नई दिल्ली: संसद परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सरकार पर बेहद तीखे सियासी हमले किए हैं। डिंपल यादव ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि आज देश की आम जनता मौजूदा भाजपा सरकार से पूरी तरह निराश और नाराज हो चुकी है।
उन्होंने आरोप लगाया कि जिस प्रकार से अयोध्या में प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण के दौरान चंदा चोरी की घटनाएं हुईं, जमीन के बड़े-बड़े घोटाले सामने आए और हर प्रशासनिक स्तर पर भ्रष्टाचार हुआ है, उसके लिए पूरी तरह से केवल और केवल भाजपा सरकार जिम्मेदार है।
उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं ने प्रभु श्रीराम के चरणों में जो गुप्तदान दिया, चढ़ावा दिया था, चंदे का पैसा दिया था, वह आखिर कहां गया? कौन से संगठनों को चलाने के लिए इस पैसे का इस्तेमाल हो रहा है। जनता इसका जवाब चाहती है।
संसद परिसर में मीडिया से बात करते हुए डिंपल यादव ने कहा कि पूरे देश पर आरएसएस और भाजपा की विचारधारा थोपी जा रही है। जेन जी बच्चों ने इसी विचारधारा को तोड़ने का काम किया था, इसीलिए भाजपा सरकार जेन जी को इतना प्रताड़ित कर रही है। बेटियों को खासतौर पर टारगेट किया जा रहा है। नाबालिग बेटियों और उनके परिवारों पर दबाव बनाया जा रहा है। भाजपा सरकार बच्चों के साथ अन्याय कर रही है। भाजपा और उससे जुड़े संगठन महिलाओं को अपनी विचारधारा से चलाना चाहते हैं।
डिंपल यादव ने कहा कि, छात्रों का आंदोलन इस बात पर खत्म हुआ था कि किसी भी बच्चे पर, बेटियों पर एफआईआर नहीं होगी, तो आखिरकार एफआईआर हुई क्यों? भाजपा सरकार अपनी बात से पीछे हट गई, धोखा दे दिया। उन्होंने कहा कि, बच्चे कोर्ट के आदेश पर बरी हुए थे। लेकिन अब 14-15 साल की बेटियों से माफी मंगवाई जा रही है। आरएसएस सबको अपने ढंग से चलाना चाहता है, यह उसकी बहुत ही छोटी सोच है।
- आगरा में सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल का भव्य स्वागत: धाकड़ समाज ने किया अभिनंदन, शंखनाद के साथ 2027 के विधानसभा चुनाव में विजय का संकल्प - August 4, 2026
- ताजमहल परिसर में ड्यूटी के दौरान एएसआई कर्मी की अचानक मौत: पश्चिमी गेट पर बिगड़ी तबीयत, अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित - August 4, 2026
- चलती ट्रेन में गूंजी नवजात की किलकारी: आगरा कैंट स्टेशन पर मुस्तैद मेडिकल टीम ने संभाली कमान, जच्चा-बच्चा दोनों पूरी तरह सुरक्षित - August 4, 2026