लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के लालबाग स्थित ‘नए विधायक निवास’ में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा पेश आया। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री नानकदीन भुर्जी की 7वीं मंजिल से गिरकर आकस्मिक मौत हो गई। इस घटना ने उनके समर्थकों, करीबियों और राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मचा दिया है।
नानकदीन भुर्जी को विधायक निवास से नीचे गिरा पाए जाने पर आनन-फानन में सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि नानकदीन भुर्जी किन परिस्थितियों में विधायक निवास की सातवीं मंजिल से नीचे गिरे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे हुए हैं। घटना की जांच-पड़ताल की जा रही है।
नानकदीन भुर्जी वर्तमान में भाजपा के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के पदाधिकारी थे। विधायक निवास से यूं उनके गिरने के बारे में पता चलते ही परिवारीजनों, करीबियों और समर्थकों में हड़कंप मच गया। जिसने जैसे ही सुना वो घटनास्थल या फिर सिविल अस्पताल की ओर भागा। पूर्व मंत्री के बेटे भी सिविल अस्पताल पहुंचे। सिविल अस्पताल की मोर्चरी के बाहर पूर्व मंत्री के परिवारीजन और समर्थक जुट गए। इस बीच पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस फिलहाल घटना के बारे में कुछ भी नहीं बता रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूर्व मंत्री नानकदीन भुर्जी की मौत की वजह सामने आ सकेगी।
पूर्व मंत्री नानकदीन भुर्जी की मौत के बाद यह सवाल हर किसी के जेहन में कौंध रहा है कि आखिर वह विधायक निवास की सातवीं मंजिल से कैसे गिरे? नानक दीन भुर्जी भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के पदाधिकारी बजाए जाते हैं। वह पार्टी के कार्यक्रमों में काफी सक्रिय रहते थे। उनकी मौत की सूचना मिलते ही उनसे जुड़े कार्यकर्ताओं और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस इस घटना की जांच में जुटी हुई है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि पूर्व मंत्री नानक दीन भुर्जी के विधायक निवास की सातवीं मंजिल से नीचे गिरने की वजह का पता लगाया जा सकते।
पूर्व मंत्री की मौत के बारे में पुलिस ने अभी तक कुछ खास नहीं बताया है। अधिकारियों का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही पूर्व मंत्री की मौत की वजह सामने आ सकेगी। वहीं नानकदीन भुर्जी की मौत से दुखी समर्थक चाहते है कि पुलिस जल्द से जल्द घटना की परिस्थितियों के बारे में स्पष्ट जानकारी दे। नानकदीन भुर्जी के निधन से उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिवार के सदस्यों के साथ-साथ उनके समर्थक और करीबियों में मातम पसरा हुआ है।
- आगरा में सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: कमला नगर पुलिस ने लोहिया नगर में मारा छापा, पांच आरोपी गिरफ्तार, मुख्य सरगना फरार - September 29, 2026
- Agra News: पैर में फ्रैक्चर होने के कारण सीढ़ियां नहीं चढ़ सकी महिला, एसीपी इमरान अहमद ने जमीन पर बैठकर सुनी फरियाद - September 29, 2026
- आगरा में खूनी संघर्ष: नशे में हंगामा करने से रोकने पर देवर ने महिला के पेट में घोंपा चाकू, तीन मासूमों के सिर से उठा मां का साया - September 29, 2026