आगरा। भारत विकास परिषद अन्नपूर्णा शाखा की ओर से संस्कृति माह के अंतर्गत तुलसी की पौध का वितरण जीवनी मण्डी स्थित खाटू श्याम मंदिर में किया गया। शुरुआत मुख्य अतिथि नेशनल चेंबर के उपाध्यक्ष अंबा प्रसाद गर्ग, प्रांतीय उपाध्यक्ष धर्म गोपाल मित्तल और मार्गदर्शक विनय गोयल ने की।
अध्यक्ष आशीष बंसल व सचिव गौरव मित्तल ने कहा कि परिषद का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना और आयुर्वेदिक महत्व रखने वाली तुलसी के उपयोग को बढ़ावा देना है। पौध वितरण अभियान के तहत 150 तुलसी के पौधे राहगीरों और स्थानीय नागरिकों में वितरित किए गए।
कार्यक्रम प्रभारी रीता मित्तल और कोषाध्यक्ष हर्ष अग्रवाल ने कहा कि तुलसी न केवल धार्मिक रूप से पूजनीय है, बल्कि इसका वैज्ञानिक और औषधीय महत्व भी अत्यधिक है। तुलसी हवा को शुद्ध करती है, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती है और घर के वातावरण को सकारात्मक बनाती है।
अंत में सभी से अपील की गई की वे पौधों को केवल लें ही नहीं, बल्कि उनका संरक्षण भी करें। इस अवसर पर सौरभ अग्रवाल, गौरव गर्ग, नीरज अग्रवाल, चंद्र प्रकाश राठौर, राजू शर्मा, रिंकू बंसल, नितेश अग्रवाल, निशित अग्रवाल, सोनल अग्रवाल, शांति देवी आदि मौजूद रहे।
- अनंत चतुर्दशी पर संपन्न हुआ 12 दिवसीय पंचम गणेश महोत्सव, 101 किलो के भव्य मेवा मोदक को देखकर अचंभित हुए बच्चे, मंदिर परिसर में गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे - September 25, 2026
- वन्देमातरम के 150 वर्ष: आगरा में डेढ़ लाख तो देशभर में एक करोड़ लोगों ने एक स्वर में किया राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन - September 25, 2026
- बहराइच के मिहींपुरवा में खौफनाक नजारा: सड़क किनारे की झोपड़ी में चारपाई पर आराम करता दिखा तेंदुआ, फ़ोटो वायरल - September 25, 2026