आगरा । जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति–2026 द्वारा राजा दशरथ के स्वरूप संजय सिंघल एवं रानी कौशल्या के स्वरूप नीता सिंघल का रामनगर कॉलोनी स्थित उनके आवास पर भव्य अभिनंदन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया । इस अवसर पर उनके पुत्र रजत सिंघल एवं पुत्रवधू निमिषा सिंघल का भी सम्मान किया गया । आयोजन समिति के अध्यक्ष राजीव कुमार ने सभी का पटका पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया ।
इस अवसर पर राजीव कुमार ने कहा कि जनकपुरी महोत्सव केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, आदर्श पारिवारिक मूल्यों और मर्यादा की जीवंत अभिव्यक्ति है । राजा दशरथ एवं माता कौशल्या के स्वरूप का सम्मान समाज के उन आदर्शों का सम्मान है, जो हमारी सनातन परंपरा की आधारशिला हैं ।
इस दौरान नेशनल चैंबर के अध्यक्ष मनोज बंसल एवं पूर्व अध्यक्ष संजय गोयल ने सामूहिक रूप से कहा कि जनकपुरी महोत्सव आगरा की सांस्कृतिक पहचान बन चुका है । इस महोत्सव से नई पीढ़ी को भगवान श्रीराम के आदर्शों एवं भारतीय संस्कृति से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है ।
सम्मान समारोह में विशेष रूप से उपस्थित श्री रामलीला कमेटी के महामंत्री राजीव अग्रवाल ने कहा कि जनकपुरी महोत्सव धार्मिक आस्था और सामाजिक समरसता का अनूठा संगम है । भगवान श्रीराम के चरित्र और उनके परिवार के आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं ।
चांदी व्यवसाय एवं कोल्ड स्टोरेज के स्वामी, आगरा सराफा कमेटी के मंत्री तथा राजा दशरथ के स्वरूप संजय सिंघल (सादाबाद वाले) ने आयोजन समिति द्वारा किए गए सम्मान से अभिभूत होकर कहा कि यह सम्मान उनके लिए जीवन का अविस्मरणीय क्षण है । भगवान श्रीराम के पिता राजा दशरथ का स्वरूप धारण करना उनके लिए सौभाग्य और ईश्वर की विशेष कृपा है । उन्होंने कहा कि वे इस दायित्व का पूर्ण श्रद्धा और मर्यादा के साथ निर्वहन करेंगे । उल्लेखनीय है कि संजय सिंघल के एक पुत्र एवं एक पुत्री हैं ।
कार्यक्रम के दौरान “जय श्रीराम” और ” और जय सियाराम के जयघोषों से पूरी रामनगर कॉलोनी भक्तिमय वातावरण में गूंज उठी । इस दौरान राजा दशरथ एवं माता कौशल्या के जयकारे के नारे भी लगातार लगते रहे ।
इस विशेष अवसर पर आयोजन समिति की ओर से प्रमुख रूप से संतोष कटारा, राणा सुशील सिंह, सुनील पाठक, अभिनव यादव, अशोक गुप्ता एडवोकेट, आशीष माहेश्वरी, अखिलेश दुबे, स्वामीनाथ तिवारी, ठाकुर सतीश जादौन, रामचंद्र सिंह राणा, जी. पी. सिंह, नरेंद्र सेंगर, विशाल पोरवाल, प्रभाकर शर्मा, रजत प्रधान, राजकुमार खत्री, अनुज गुप्ता, आकाश गोयल ग्वाला, अरविंद शर्मा, विजय बंसल, श्री रामलीला कमेटी के कोषाध्यक्ष ताराचंद अग्रवाल, उपाध्यक्ष मुकेश जौहरी, विजय गोयल, कोऑर्डिनेटर अंजुल बंसल, प्रवीण स्वरूप, एडवोकेट अशोक चौबे तथा आरएसएस के मनमोहन निरंकारी आदि उपस्थित रहे।
- यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 IPS अधिकारियों के तबादले, पुलिस मुख्यालय से लेकर PAC और EOW तक बदले गए अफसर - September 22, 2026
- बीजेपी सांसद कंगना रनौत के मामले की सुनवाई अब 7 अक्टूबर को: रिवीजन याचिका के निस्तारण तक बहस टालने के लिए वादी ने दिया प्रार्थना पत्र - September 22, 2026
- बाबा दुर्बलनाथ की जय-जयकार से गूंजा आगरा: संत शिरोमणि के 165वें जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब - September 22, 2026