आगरा। टैक्सेशन बार एसोसिएशन, आगरा के 58वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को होटल क्लार्क शिराज़ में एक विशेष तकनीकी सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र का मुख्य आकर्षण ‘मूट कोर्ट’ रहा, जिसका उद्देश्य जीएसटी अपीलीय न्यायाधिकरण (GSTAT) की कार्यप्रणाली को अधिवक्ताओं के लिए सरल और स्पष्ट बनाना था।
प्रशिक्षण और न्यायिक प्रक्रिया
कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष राज किशोर खंडेलवाल, स्वागत अध्यक्ष अनिल वर्मा, संयोजक राम मोहन सिंह कोटिया और GSTAT कार्यक्रम के चेयरमैन रजनीकांत वर्मा ने दीप प्रज्वलन कर किया। संचालन संजीव वशिष्ठ ने किया। इस दौरान GSTAT के चेयरमैन रजनीकांत वर्मा, न्यायिक सदस्य सुभाष चंद अग्रवाल और तकनीकी सदस्य राकेश बाबू गर्ग ने जीएसटी अपीलीय न्यायाधिकरण की महत्ता और उसके कामकाज पर प्रकाश डाला।
मूट कोर्ट में दलीलों का दौर
मूट कोर्ट के दौरान वास्तविक अपीलों को आधार बनाया गया, जिनमें धारा 129(3), 125, 73, 74 एवं 74(9) से संबंधित कानूनी बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा हुई।
अपीलार्थी पक्ष: वरिष्ठ अधिवक्ता रूप किशोर अग्रवाल के नेतृत्व में निखिल अग्रवाल, रवि कुमार, मनीष अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, संजय भटनागर, पीयूष खंडेलवाल, गगन बघेल एवं यशस्वी अग्रवाल ने मजबूती से तर्क रखे।
विभागीय पक्ष: वरिष्ठ शासकीय अधिवक्ता सतीश चंद बंसल के साथ मुकेश खंडेलवाल, मुनील अग्रवाल, कल्पना पांडे, संचिता अग्रवाल, अभिषेक बंसल एवं मनु कुलश्रेष्ठ ने विभागीय दृष्टिकोण प्रस्तुत किया। रजिस्टर श्रीमती मधुर अग्रवाल ने मूट बेंच के समक्ष प्रकरण प्रस्तुत किए।
अधिवक्ताओं के लिए उपयोगी सत्र
एसोसिएशन के अध्यक्ष राज किशोर खंडेलवाल ने कहा कि मूट कोर्ट का अनुभव अधिवक्ताओं को भविष्य में न्यायाधिकरण के समक्ष अपने मामलों को और अधिक प्रभावी ढंग से रखने में मदद करेगा। महासचिव अखिलेश भटनागर ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी का आभार व्यक्त किया और समापन पर हाई-टी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जीएसटी उपाध्यक्ष पी. सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।
समारोह में सतीश चंद गुप्ता, राजकुमार गोयल, राज रंजन बंसल, मनोज शर्मा, सुनील शर्मा, अभिनव बंसल, रोहित अग्रवाल, शांतनु बंसल, सुनील आनंद, आर.पी. दीक्षित, सुमेंद्र जैन, वैभव जैन, अब्दुल अख्तर खान, मोहित अग्रवाल, राकेश सारस्वत, अनुराग गुप्ता, कृष्ण मुरारी अग्रवाल एवं अक्षय कुलश्रेष्ठ सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ अधिवक्ता उपस्थित रहे।
- यूपी विधानसभा का मॉनसून सत्र 3 अगस्त से: अनुपूरक बजट के साथ राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सदन में हो सकता हैं महासंग्राम - July 21, 2026
- सोनभद्र के ओबरा-सी पावर प्लांट की दोनों इकाइयां ठप, उमस भरी गर्मी के बीच यूपी में बिजली कटौती की आशंका - July 21, 2026
- जी.डी. गोयनका इंटरनेशनल स्कूल, सूरत में श्रद्धा से निकली भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा - July 21, 2026