आगरा: उत्तर भारत की ऐतिहासिक रामलीलाओं में शुमार आगरा की रामलीला के मुख्य आकर्षण ‘जनकपुरी/मिथिलानगरी’ के आयोजन को लेकर आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। वर्ष 2026 में मिथिलानगरी भावना स्टेट में आयोजित होगी। इस महत्वपूर्ण घोषणा के बाद पूरे क्षेत्र में भक्ति का माहौल छा गया है।
विधिवत घोषणा और शुभारंभ
राम हनुमान मंदिर परिसर में श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष और विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने विधिवत रूप से वर्ष 2026 की जनकपुरी की घोषणा की। इस अवसर पर जनकपुरी (मिथिला) से आए विशेष प्रतिनिधिमंडल और बड़ी संख्या में स्थानीय भक्त उपस्थित थे। अध्यक्ष ने मिथिला से आए भक्तों को जनकपुरी का निमंत्रण पत्र सौंपा। पत्र प्राप्त होते ही ‘भगवान राम और जानकी’ के जयकारों से पूरा भावना स्टेट गुंजायमान हो उठा। भक्तों ने विश्वास जताया कि आगामी 2026 की जनकपुरी एक ‘आलौकिक जनकपुरी’ साबित होगी और इसकी तैयारियां आज से ही शुरू कर दी गई हैं।
प्रमुख उपस्थितजन
इस कार्यक्रम में जनकपुरी से मनोज बंसल, संजय गोयल, आलोक गुप्ता, हेम कुमार जैन, विश्वनाथ जुनेजा, अशोक गुप्ता, जी पी अग्रवाल, प्रशांत जैन, अखिलेश दुबे, शलभ शर्मा और डॉ. जयप्रकाश नारायण यादव सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति शामिल रहे।
वहीं, श्री रामलीला कमेटी की ओर से महामंत्री राजीव अग्रवाल, ताराचंद, जगदीश बागला, भगवानदास बंसल, रामकिशन अग्रवाल, टी एन अग्रवाल, विजय प्रकाश, मनोज पोली भाई, मुकेश जौहरी, विनोद जौहरी, शांतिस्वरूप गोयल, नवल किशोर, राकेश जैन, अंजुल बंसल, राहुल गौतम, आनंद मंगल, प्रकाश चंद, अजय, आयुष और विपिन समेत कमेटी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का कुशल संचालन संजय तिवारी द्वारा किया गया।
आगरा की इस ऐतिहासिक रामलीला के प्रति स्थानीय जनता में विशेष उत्साह रहता है, और जनकपुरी की इस घोषणा के बाद से ही शहर के रामभक्तों में 2026 के आयोजन को लेकर बेसब्री बढ़ गई है।
- आगरा के खंदारी क्षेत्र में सड़क पर युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल - September 19, 2026
- आगरा में गणपति विसर्जन की अनूठी पहल: यमुना में सीधे विसर्जन पर रोक, प्रमुख घाटों पर बनाए गए गंगाजल से भरे कृत्रिम विसर्जन कुंड - September 18, 2026
- आगरा में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाला राधे मीना गिरफ्तार, फर्जी मुहरें और नियुक्ति पत्र बरामद - September 18, 2026