आगरा। दिनांक 28 जून 2026 को अखिल भारतीय कोली समाज (पंजीकृत, नई दिल्ली) आगरा महानगर इकाई द्वारा सतगुरु कबीर साहेब जी के 629वें प्रकटोत्सव के उपलक्ष्य में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ताज रोड स्थित कबीर कुटी आश्रम में आयोजित इस कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारियों और सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम का नेतृत्व आगरा महानगर अध्यक्ष ओम प्रकाश माहौर के निर्देशन में किया गया।
अभियान का विधिवत शुभारंभ उत्तर प्रदेश अखिल भारतीय कोली समाज के प्रदेश मंत्री मनोज माहौर कोली द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने “स्वच्छ समाज, स्वस्थ समाज” का मंत्र दिया और “हर घर वृक्ष, हर जीवन सुरक्षित” का नारा देकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया।
आश्रम परिसर में स्वच्छता अभियान चलाने के साथ-साथ बड़ी संख्या में वृक्षारोपण भी किया गया। वक्ताओं ने कहा कि संत कबीर साहेब जी के विचार आज के युग में भी प्रासंगिक हैं और उनकी शिक्षाओं को आत्मसात कर ही एक बेहतर समाज का निर्माण किया जा सकता है।
कार्यक्रम में इनकी गरिमामयी उपस्थिति रही:
इस आयोजन को सफल बनाने में कबीर कुटी आश्रम के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रा, महामंत्री श्यामलाल माहौर, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश माहौर, एडवोकेट देवेंद्र माहौर, हरिओम माहौर, सतीश माहौर, लीलाधर माहौर, शिवलाल माहौर, मंत्री विष्णु माहौर, विष्णु छत्तरपुरिया, लेखराज माहौर, अमर सिंह माहौर, निरंजन लाल माहौर, बंटी माहौर सहित अमित माहौर, प्रदीप माहौर, रिंकू माहौर, हेमंत माहौर और अखिल भारतीय कोली समाज के समस्त पदाधिकारियों व सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
इस कार्यक्रम के माध्यम से समाज ने न केवल आध्यात्मिक उत्सव मनाया, बल्कि सामाजिक सरोकार के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी जाहिर की।
- आगरा में सीएम योगी के दौरे से पहले किसान नेता नजरबंद: इनर रिंग रोड मुआवजा और कोऑपरेटिव बैंक में गड़बड़ी को लेकर खड़ी की आवाज - June 28, 2026
- गवाही देने की रंजिश में वारदात: आगरा में युवती पर हमले के मामले में पुलिस की जांच तेज, आरोपियों की तलाश जारी - June 28, 2026
- भैंस को बांधने के दौरान हुआ था हादसा: आगरा के पिनाहट में वृद्ध की मौत को लेकर फैली अफवाहों पर पुलिस ने लगाया विराम - June 28, 2026