फिरोजाबाद: थाना उत्तर क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला ने सरेआम सड़क पर एक वकील को थप्पड़ जड़ दिए। महिला ने वकील पर धोखाधड़ी और दलाली का गंभीर आरोप लगाया है। यह घटना अब पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, महिला के बच्चे पर मोबाइल चोरी का आरोप लगा था। आरोप है कि वकील ने बच्चे को पुलिस से छुड़वाने और मामला सुलझाने के एवज में महिला से रुपये लिए थे। महिला का दावा है कि वकील ने दलाली के नाम पर पैसे तो ले लिए, लेकिन लंबे समय तक कोई समाधान नहीं निकला। आखिरकार, जब महिला का सब्र का बांध टूटा, तो उसने बाजार में वकील को रोक लिया और रुपये लेने के बावजूद काम न कराने को लेकर जमकर खरी-खोटी सुनाई। इस दौरान गुस्से में महिला ने वकील को भरे बाजार थप्पड़ मार दिए।
थाने तक पहुंचा विवाद
घटना के दौरान वहां राहगीरों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। हंगामे को बढ़ता देख कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को शांत कराया। इसके बाद मामला थाना उत्तर तक पहुंच गया। थाने में दोनों पक्षों को बुलाकर पुलिस ने पूछताछ की।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो की सच्चाई को लेकर भी लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। फिलहाल, पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
–जेपी सिंह
- आगरा के फतेहपुर सीकरी में दुस्साहसी चोरी: छत के रास्ते घर में घुसे चोर, 53 हजार नकदी और 30 तोला चांदी लेकर फरार - June 18, 2026
- आगरा में दर्दनाक हादसा: ताजगंज के पक्की सराय में ढहा मकान का छज्जा, 11 वर्षीय किशोर की मौत, कई घायल - June 18, 2026
- आगरा में चांदी व्यापारी से 49 लाख की धोखाधड़ी: उधार ली 98 किलो चांदी, पैसे मांगने पर दी बच्चों के अपहरण और हत्या की धमकी - June 18, 2026