बॉलीवुड में ‘रेवती महुरकर’ का जलवा: बिना गॉडफादर के बनीं इंडस्ट्री की नई सनसनी, सफलता की रफ्तार से हैरान है फिल्म नगरी

ENTERTAINMENT

मुंबई। बॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया में अपनी जगह बनाना एक कठिन संघर्ष माना जाता है, लेकिन रेवती महुरकर ने इस पुरानी धारणा को गलत साबित कर दिखाया है। फिल्म इंडस्ट्री में बिना किसी फिल्मी बैकग्राउंड और ‘गॉडफादर’ के कदम रखने वाली रेवती ने अपनी मेहनत और कला के दम पर इतनी तेजी से उड़ान भरी है कि आज बड़े-बड़े निर्माता-निर्देशक उनकी प्रतिभा के कायल हो गए हैं।

एक साल में कामयाबी का नया कीर्तिमान

रेवती का सफर किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। महज एक साल के भीतर उन्होंने जो लोकप्रियता हासिल की है, वह कई कलाकारों के लिए एक सपना जैसा है।

उनके म्यूज़िक वीडियोज ने सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं:

​‘क़त्ल’ (गुरु रंधावा): 100 मिलियन से अधिक व्यूज़ के साथ चार्टबस्टर बना।

​‘तेवर’ (हैरडी संधू): इस वीडियो ने उनकी फैन फॉलोइंग को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया।

​‘मस्कारा’ (बॉस्को मार्टिस): प्रसिद्ध कोरियोग्राफर के साथ उनकी केमिस्ट्री ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

​ज़ी सिने अवॉर्ड्स: अक्षय कुमार और सिद्धांत चतुर्वेदी जैसे दिग्गज सितारों के साथ मंच साझा कर उन्होंने साबित कर दिया कि वे लंबी रेस की घोड़ी हैं।

​वैश्विक प्रतिभा का मेल

रेवती की सफलता का एक बड़ा रहस्य उनकी विविधतापूर्ण पृष्ठभूमि में छिपा है। भारत, जापान, फिलीपींस और अमेरिका जैसे देशों के सांस्कृतिक अनुभवों ने उन्हें एक ‘ग्लोबल आर्टिस्ट’ का दर्जा दिया है। कथक की पारंपरिक गहराई हो या हिप-हॉप और स्ट्रीट जैज़ की आधुनिक ऊर्जा रेवती इन सभी नृत्य विधाओं में निपुण हैं।

आज के दौर में जब बॉलीवुड नई और लीक से हटकर प्रतिभाओं को तलाश रहा है, रेवती महुरकर एक नई उम्मीद बनकर उभरी हैं। उनके आगामी प्रोजेक्ट्स को लेकर इंडस्ट्री में भारी चर्चा है। रेवती ने यह दिखा दिया है कि यदि आपके पास हुनर है, तो सफलता खुद चलकर आपके कदम चूमती है। उनका यह सफर तो अभी महज शुरुआत है!

-अनिल बेदाग

Dr. Bhanu Pratap Singh