मुंबई (अनिल बेदाग)। मुंबई की चकाचौंध भरी फिल्मी दुनिया में जहां सितारे अक्सर अपनी लाइफस्टाइल और प्रोफेशनल प्रोजेक्ट्स के लिए चर्चा में रहते हैं, वहीं अभिनेत्री कशिका कपूर ने एक बेहद संवेदनशील पहल कर लोगों का दिल जीत लिया है। कशिका इन दिनों आवारा कुत्तों और सड़कों पर रहने वाले बेजुबान जानवरों के लिए एक मजबूत आवाज बनकर उभरी हैं।
पशु प्रेम की नई मिसाल
कशिका कपूर ने आवारा जानवरों के प्रति हो रही क्रूरता और समाज की अनदेखी पर अपनी गहरी नाराजगी जताई है। एक सच्ची ‘डॉग लवर’ के तौर पर कशिका का मानना है कि सड़कों पर रहने वाले ये जीव किसी भी तरह से खतरा नहीं हैं, बल्कि वे केवल प्यार और देखभाल के भूखे हैं। उन्होंने बड़े ही भावुक अंदाज में कहा, “आवारा कुत्ते भी उतने ही सम्मान और सुरक्षा के हकदार हैं, जितने कि हमारे घरों में पलने वाले पालतू जानवर। यदि हम थोड़ी सी दया दिखाएं, तो इनकी पूरी जिंदगी बदल सकती है।”
सक्रिय रूप से जुटा रही हैं मदद
अभिनेत्री केवल जुबानी तौर पर ही नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर भी बेजुबानों की मदद कर रही हैं। सूत्रों के अनुसार, कशिका घायल कुत्तों के इलाज के लिए आगे आने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर जानवरों को खाना खिलाने वाले ‘लोकल फीडर्स’ को भी अपना पूरा समर्थन दे रही हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ संदेश
पशु क्रूरता के विरुद्ध कशिका का यह संदेश सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उनके प्रशंसक न केवल उनके इस कदम की सराहना कर रहे हैं, बल्कि इस मानवीय सोच से प्रभावित होकर लोग जुड़ भी रहे हैं। कशिका की यह पहल समाज को आईना दिखा रही है कि एक स्टार की असली पहचान उसके काम के साथ-साथ उसकी इंसानियत और बेजुबानों के प्रति करुणा से होती है।
- जनसुनवाई के बाद सीधे स्कूलों पर आगरा डीएम मनीष बंसल का धावा: छात्राओं की क्लास ली, खुद खाना चखा और पढ़ाई-सुरक्षा की परखी जमीनी हकीकत - August 18, 2026
- कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) आगरा इकाई का विस्तार: नरेंद्र तनेजा बने चेयरमैन और कुलदीप सिंह कोहली संयुक्त महासचिव मनोनीत - August 18, 2026
- प्रकृति से प्रेम और पर्यावरण संरक्षण ही श्रीकृष्ण भक्ति का संदेश: कमला नगर में परमहंस स्वामी गिरिशानंद सरस्वती के मुख से बही श्रीमद्भागवत की अमृतधारा - August 18, 2026