आगरा: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज आगरा आगमन पर सर्किट हाउस में भाजपा आगरा महानगर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक में उन्होंने पार्टी के आगामी अभियानों और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया।

सेवा और समर्पण ही पार्टी की पहचान
बैठक को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुँचाने में अपनी भूमिका सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता, चाहे वह बूथ स्तर पर हो या राष्ट्रीय स्तर पर, ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना से ओत-प्रोत है। यही कारण है कि आज भारतीय जनता पार्टी न केवल भारत की बल्कि विश्व की सबसे विश्वसनीय और बड़ी राजनीतिक शक्ति बन चुकी है।
पात्रों को लाभ दिलाने के निर्देश
उपमुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि भाजपा कार्यकर्ता सेवा कार्यों के माध्यम से जनता के बीच अपनी पैठ बनाएँ और यह सुनिश्चित करें कि सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुँचे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी के कार्यक्रमों में अपना शत-प्रतिशत योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया।
बैठक में इनकी रही प्रमुख उपस्थिति
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता के साथ भाजपा के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में प्रमुख रूप से महानगर उपाध्यक्ष नवीन गौतम, उपाध्यक्ष डॉ. निधि शर्मा, मीडिया प्रभारी रोहित कत्याल, महानगर मंत्री अनिल सारस्वत, विक्रांत तिवारी, अंकित शर्मा, कार्यालय मंत्री बॉबी लाले, नेहा गुप्ता, माधुरी माहोर, सह मीडिया प्रभारी नंदी महाजन एवं के.के. सिकरवार, सोशल मीडिया सह संयोजक कुशल गोयल और आदित्य अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे।
- आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में गूंजे ‘वंदे मातरम्’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे: 400 से अधिक शिक्षक-छात्रों ने निकाली भव्य तिरंगा रैली - August 11, 2026
- आगरा में क्रिप्टो निवेश के नाम पर साइबर ठगी: बुजुर्ग से ठगे गए लाखों रुपये, मौत के बाद बेटे ने बैंक खातों की जांच की तो हुआ खुलासा - August 11, 2026
- आगरा में साइबर ठगों का नया पैंतरा: युवती की फोटो लगाकर इंस्टाग्राम पर बनाई फर्जी आईडी, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मांगे रुपय - August 11, 2026