आगरा। भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से जूझ रहे शहरवासियों और राहगीरों को राहत दिलाने के उद्देश्य से भारत विकास परिषद ‘अमृतम’ शाखा ने अपनी सेवा गतिविधियों का विस्तार किया है। गुरुवार को संस्था द्वारा शहर के दो महत्वपूर्ण स्थानों पर नए निशुल्क शीतल मिनरल वाटर प्याऊ का उद्घाटन किया गया।
छह स्थानों पर संचालित हो रही जल सेवा
शाखा अध्यक्ष कुलभूषण गुप्ता ‘राम भाई’ ने जानकारी देते हुए बताया कि नए प्याऊ मुगल रोड, कमला नगर (कैला देवी सदन के पास) और छिली ईंट घटिया (सब्जी मंडी) में स्थापित किए गए हैं। इसके साथ ही संस्था अब शहर में कुल छह प्याऊ संचालित कर रही है। इससे पूर्व ट्रांसपोर्ट नगर, कालीबाड़ी मंदिर और भगवान टॉकीज पुल के नीचे भी संस्था द्वारा शीतल जल की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि ये सभी प्याऊ पूरे ग्रीष्मकालीन सत्र के दौरान आम जनमानस को शीतल जल उपलब्ध कराते रहेंगे।
सेवा के संकल्प के साथ जुटे पदाधिकारी
प्याऊ का शुभारंभ शाखा के संरक्षक विजय अग्रवाल, नितेश अग्रवाल और ब्रज प्रांत अध्यक्ष उमेश बंसल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम के संयोजक आशीष बंसल और श्वेता बंसल रहे। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि निस्वार्थ सेवा ही उनका मुख्य उद्देश्य है और आने वाले समय में भी वे समाज के कल्याण के लिए ऐसे ही प्रकल्पों को जारी रखेंगे।
उद्घाटन समारोह में सचिव राजीव गोयल, कोषाध्यक्ष मयंक जैन, सुधीर जैन, संजीव गुप्ता, अर्चना गुप्ता, मनोज जैन, गौरव बिंदल, विमल नयन फतेहपुरिया सहित शाखा के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
- बदलाव की पहल: समाज सेवा के जरिए लोगों तक पहुंचा रहे मदद का हाथ -श्री धनंजय कुमार - September 14, 2026
- Tanya Mittal पहुंचीं Shatam Jeeva, Jhansi के 100 एकड़ के आयुर्वेद चिकित्सा केंद्र में, क्या है खास? - September 12, 2026
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026