आगरा। अंतरराष्ट्रीय कूटनीति और पर्यटन के मानचित्र पर शनिवार को ताजनगरी एक खास पल की गवाह बनी। क्रोएशिया के प्रधानमंत्री श्री एंड्रेज प्लेनकोविक अपनी आधिकारिक भारत यात्रा के दौरान ताजनगरी आगरा पहुंचे। भारत सरकार द्वारा ‘राजकीय अतिथि’ का दर्जा प्राप्त प्रधानमंत्री प्लेनकोविक ने विश्व प्रसिद्ध ताजमहल और ऐतिहासिक आगरा किले का दीदार किया।
उच्च शिक्षा मंत्री और मुख्य सचिव ने किया स्वागत
आगरा आगमन पर क्रोएशियाई प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत किया गया। उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री श्री योगेंद्र उपाध्याय और मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री एस.पी. गोयल ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर उत्तर प्रदेश की पावन धरती पर उनकी अगवानी की। इस दौरान कड़े सुरक्षा घेरे के बीच उन्हें ब्रज की संस्कृति और आतिथ्य सत्कार से रूबरू कराया गया।
इतिहास और वास्तुकला की प्रशंसा
ताजमहल की सफेद संगमरमरी सुंदरता और आगरा किले की विशालता देख प्रधानमंत्री एंड्रेज प्लेनकोविक बेहद प्रभावित नजर आए। उन्होंने स्मारकों के इतिहास और वास्तुकला में गहरी रुचि दिखाई। इस यात्रा को भारत और क्रोएशिया के बीच सांस्कृतिक संबंधों को और प्रगाढ़ करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। उनकी सुरक्षा और प्रोटोकॉल के लिए स्थानीय प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह मुस्तैद रहा।
- NEET परीक्षा में ड्रेस कोड पर बवाल: बुर्का पहनने को लेकर छात्रा को केंद्र पर रोका, प्रशासन के दखल के बाद मिली एंट्री - June 21, 2026
- राजा भरत के आदर्शों को भूल गई भाजपा… राम मंदिर अनियमितताओं पर आप सांसद संजय सिंह का भाजपा पर तीखा हमला - June 21, 2026
- राम मंदिर चढ़ावा मामला: SIT जांच के बीच अखिलेश यादव का तंज, कहा- कहीं रिपोर्ट ही चोरी न हो जाए… - June 21, 2026