सुल्तानपुर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को सुल्तानपुर पहुंचे। एमपी-एमएलए कोर्ट में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर टिप्पणी से जुड़े मानहानि मामले में अपना बयान दर्ज कराने के बाद राहुल गांधी सीधे अयोध्या-प्रयागराज हाईवे स्थित गुप्तारगंज पहुंचे। यहाँ उन्होंने दिवंगत रामचेत मोची के परिवार से मुलाकात की।
भावुक पल: नन्ही श्रद्धा को गोद में लिया, चॉकलेट दी
राहुल गांधी करीब सात मिनट तक रामचेत की दुकान पर रुके। रामचेत के बेटे राघव से बात करते हुए राहुल ने उनके निधन पर दुख जताया और श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने राघव की बेटी श्रद्धा को गोद में उठाकर दुलार किया और उसे चॉकलेट दी। राहुल ने परिवार को आश्वासन दिया कि वह हर जरूरत में उनके साथ खड़े हैं। बता दें कि कुछ महीने पहले जब रामचेत बीमार थे, तब भी राहुल गांधी ने उनकी आर्थिक मदद की थी।
कोर्ट में खुद को बताया बेगुनाह
इससे पहले, राहुल गांधी ने कोर्ट में धारा 313 के तहत अपना बयान दर्ज कराया। उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताते हुए खुद को बेगुनाह बताया। कोर्ट रूम में करीब आधे घंटे तक चली इस प्रक्रिया के बाद अदालत ने सफाई साक्ष्य पेश करने के लिए 9 मार्च की तारीख तय की है। राहुल गांधी की मौजूदगी के दौरान कचहरी परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे और समर्थकों की भारी भीड़ जुटी रही।
- जनकपुरी महोत्सव में रामलीला मंचन से पहले पुलिस प्रशासन मुस्तैद: अपर पुलिस आयुक्त सचिन्द्र पटेल ने अधिकारियों के साथ किया स्थलीय निरीक्षण - September 24, 2026
- रामकथा करने आए थे, सर्वधर्म कथा करके चले गए…मोरारी बापू की कथा से प्रेरित होकर शोधार्थी राहत जहाँ ख़ानम लिखेंगी पुस्तक ‘कथा एक, राहत अनेक’ - September 24, 2026
- आगरा में चल रहे पंचम गणेश महोत्सव का 11वां दिन: रानी रंग की पोशाक और स्वर्ण मुकुट से सजे भगवान श्री वरद वल्लभा महागणपति - September 24, 2026