Agra News: वरिष्ठ पत्रकार संजय तिवारी को मातृ शोक, उठावनी बुधवार को एमडी जैन कॉलेज में

स्थानीय समाचार

आगरा। आगरा के वरिष्ठ पत्रकार और ‘न्यूज नजरिया’ के संपादक संजय तिवारी को मातृ शोक हुआ है। उनकी माता श्रीमती शांता तिवारी का सोमवार तड़के 3 बजे 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं। उनके निधन की खबर से शहर के पत्रकारिता जगत और सामाजिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई है।

श्रीमती शांता तिवारी स्वर्गीय मेजर हरि कृष्ण तिवारी (पूर्व प्रधानाचार्य, हुब्बलाल इंटर कॉलेज) की धर्मपत्नी थीं। लगभग 52 वर्ष पूर्व पति के आकस्मिक निधन के बाद उन्होंने अत्यंत कठिन परिस्थितियों में अपने बच्चों पुत्री आरती शर्मा, पुत्र संजय तिवारी और विकास तिवारी का शानदार लालन-पालन किया।

वे स्वभाव से अत्यंत धर्मपरायण थीं और नियमित रूप से मथुरा-वृंदावन के दर्शन व गोवर्धन की परिक्रमा किया करती थीं। वे अपने पीछे पुत्रों, पुत्री, पौत्रों और प्रपौत्रों का एक बड़ा और खुशहाल परिवार छोड़ गई हैं। उनके ज्येष्ठ पुत्र संजय तिवारी शहर के प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, वहीं छोटे पुत्र विकास तिवारी दिल्ली गेट क्षेत्र में ‘तिवारी मेडिकल स्टोर’ का संचालन करते हैं।

उठावनी

/रस्म पगड़ी बुधवार को एमडी जैन इंटर कॉलेज पर
श्रीमती शांता तिवारी की उठावनी/रस्म पगड़ी 11 फरवरी, बुधवार को दोपहर 3:00 से 4:00 बजे तक शांतिसागर सभागार, एम.डी. जैन इंटर कॉलेज, हरिपर्वत, आगरा पर आयोजित की जाएगी।

Dr. Bhanu Pratap Singh