आगरा। पश्चिम बंगाल में मौलाना जर्जिस अंसारी द्वारा दिए गए विवादित बयान को लेकर उत्तर प्रदेश में आक्रोश की लहर है। आगरा में अखिल भारत हिंदू महासभा ने इस मामले में मोर्चा खोल दिया है। संगठन की महिला जिलाध्यक्ष मीरा राठौर ने समर्थकों के साथ थाना ताजगंज में तहरीर देकर मौलाना के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की और उन्हें ‘यूपी छोड़ो’ की अनोखी चेतावनी दी।
बंगाल का टिकट और ब्लैंक चेक का ऑफर
प्रदर्शन के दौरान हिंदू महासभा ने मौलाना जर्जिस को प्रतीकात्मक रूप से पश्चिम बंगाल जाने का रेल टिकट सौंपा। मीरा राठौर ने कहा, “अगर मौलाना को यूपी असुरक्षित और बंगाल सुरक्षित लगता है, तो हम उन्हें अपने खर्च पर वहां भेजने को तैयार हैं।” इतना ही नहीं, उन्होंने एक ब्लैंक चेक भी दिखाते हुए कहा कि यूपी में मौलाना की जो भी संपत्ति है, उसे वे खरीदने को तैयार हैं चेक में वे अपनी मनचाही कीमत भर सकते हैं।
क्या था विवादित बयान?
मूल रूप से इटावा निवासी मौलाना जर्जिस ने बंगाल के एक कार्यक्रम में कहा था कि “पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश की तुलना में मुसलमानों के लिए अधिक सुरक्षित है।” उन्होंने मुस्लिम समाज से बंगाल शिफ्ट होने की अपील करते हुए आरोप लगाया था कि यूपी में मस्जिदों और मदरसों पर बेवजह प्रशासनिक सख्ती की जा रही है।
सीएम योगी की छवि धूमिल करने की साजिश
हिंदू महासभा ने पुलिस को सौंपे ज्ञापन में आरोप लगाया कि मौलाना का यह बयान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की छवि खराब करने और प्रदेश की कानून-व्यवस्था को चुनौती देने की एक सोची-समझी साजिश है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही मौलाना के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी नहीं हुई, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।
- Agra News: निधन के बाद भी ‘रोशनी’ बनकर लौटे राकेश अग्रवाल, नेत्रदान कर दे गए जीवन का अनमोल उपहार - June 16, 2026
- आगरा का संजय प्लेस मारपीट कांड: वाल्मीकि समाज ने दी सफाई व्यवस्था ठप करने की चेतावनी, एससी-एसटी एक्ट लगाने की मांग - June 16, 2026
- आगरा: कलश सज्जा और मेहंदी उत्सव के साथ राधा-माधव कथा का भव्य आगाज, भक्ति के रंग में रंगा कमला नगर - June 16, 2026