आगरा: शाहगंज रोड स्थित भारद्वाज गौशाला में रविवार को अखिल भारतीय जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप ‘आगरा ताज’ की नवीन कार्यकारिणी का अधिष्ठापन समारोह श्रद्धा और सेवा के अनूठे संगम के बीच संपन्न हुआ। इस अवसर पर समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाते हुए संस्था ने गोवंश की सेवा से अपने नए कार्यकाल का श्रीगणेश किया।
संस्कारों और सेवा का संगम
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक विजय शिवहरे एवं जैन श्वेतांबर सोशल संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र सोनी ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। विधायक शिवहरे ने अपने संबोधन में कहा कि जैन समाज के अहिंसा और करुणा के सिद्धांत पूरे विश्व के लिए प्रेरणादायक हैं। गौशाला में इस प्रकार के आयोजन नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और संस्कारों से जोड़ते हैं।
गौरवशाली इतिहास और उपलब्धि
संस्था के अध्यक्ष अमरलाल जैन ने बताया कि 1995 में इंदौर से शुरू हुई इस संस्था की आज देशभर में 165 शाखाएं हैं। उन्होंने गर्व के साथ साझा किया कि ‘आगरा ताज’ उत्तर प्रदेश की पहली और एकमात्र शाखा है, जो निरंतर सेवा कार्यों में अग्रणी है।
गौसेवा और भविष्य की योजनाएं
समारोह के दौरान गौशाला के गोवंश के लिए संस्था की ओर से 10 क्विंटल हरा चारा, 1 क्विंटल बाजरा, पौष्टिकता के लिए 50 किलो गुड़ एवं ताजे फल का व्यापक प्रबंध किए गया।
अध्यक्ष ने भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करते हुए बताया कि आगामी होली पर्व पर संस्था दिव्यांगजनों के लिए विशेष सेवा शिविर आयोजित करेगी, ताकि समाज के हर वर्ग तक खुशियाँ पहुंचाई जा सकें।
समारोह में संस्थापक अध्यक्ष निर्मल जैन, संरक्षक अजय लालवानी, सचिव अतिन छाजेड़, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार जैन सहित समाज के अनेक गणमान्य सदस्य और महिलाएं उपस्थित रहीं।
- फर्जी जमानत लेकर फरार 25 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार, आगरा पुलिस ने प्रयागराज में दबिश देकर दबोचा - February 8, 2026
- आगरा पुलिस का ‘डबल धमाका’: फ्लाईओवर पर लूट करने वाला दबोचा, बंद घरों को निशाना बनाने वाले दो शातिर चोर भी गिरफ्तार - February 8, 2026
- आगरा पुलिस की दिल्ली में बड़ी स्ट्राइक: 15 दिन से लापता नाबालिग छात्रा संगम विहार से सकुशल बरामद, आरोपी हिरासत में - February 8, 2026