लखनऊ। उत्तर प्रदेश फार्मा कॉन्क्लेव 1.0 के उद्घाटन मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में तेजी से बढ़ते इंफ्रास्ट्रक्चर और निवेश माहौल को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को इसी महीने प्रधानमंत्री के हाथों राष्ट्र को समर्पित करने की तैयारी है। एयरपोर्ट के पास करीब 350 एकड़ में मेडिकल डिवाइस पार्क विकसित किया जा रहा है, जिस पर काम तेजी से चल रहा है।
मुख्यमंत्री के मुताबिक प्रदेश में मेडिकल टेक्नोलॉजी को बढ़ावा देने के लिए करीब 1200 करोड़ रुपये की लागत से मेडटेक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाया जा रहा है। इसमें राज्य सरकार के साथ आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र भी सहयोग कर रहे हैं।
इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि नौ साल पहले प्रदेश में एक्सप्रेस-वे की संख्या बेहद सीमित थी, जबकि आज देश के करीब 55 फीसदी एक्सप्रेस-वे उत्तर प्रदेश में हैं। अंतरराष्ट्रीय और अंतरराज्यीय कनेक्टिविटी भी चार लेन सड़कों के जरिए मजबूत हुई है।
कॉन्क्लेव में हुए एमओयू का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने निवेशकों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि निवेशक प्रदेश की फार्मा नीति पर भरोसा जता रहे हैं। उनके अनुसार उत्तर प्रदेश अब पिछड़े राज्यों की श्रेणी से निकलकर देश की अर्थव्यवस्था में अहम योगदान दे रहा है और राजस्व अधिशेष की स्थिति में है।
सरकार की नीतियों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अब पॉलिसी पैरालिसिस जैसी स्थिति नहीं है। प्रदेश में 34 सेक्टोरल नीतियां लागू हैं और निवेशकों को सिंगल विंडो सिस्टम के जरिए सुविधाएं दी जा रही हैं। डी-रेगुलेशन रैंकिंग और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में भी प्रदेश की स्थिति मजबूत बताई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कई पुराने कानूनों में मौजूद आपराधिक प्रावधान खत्म कर उद्योगों के लिए माहौल आसान बनाया गया है। प्रदेश में कानून का राज है और नियमों के साथ समझौते की गुंजाइश नहीं है।
एमएसएमई सेक्टर का जिक्र करते हुए उन्होंने ‘वन डिस्ट्रिक्ट–वन प्रोडक्ट’ योजना को लोकल उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने का माध्यम बताया। उनके मुताबिक 2017 से पहले जहां करीब 14 हजार फैक्ट्रियां थीं, वहीं अब यह संख्या 30 हजार के पार पहुंच चुकी है। उन्होंने इसे राज्य में तेज विकास का संकेत बताया ।
- SC की व्हाट्सएप को दो टूक: ‘संविधान का पालन करो या भारत छोड़ दो’, निजता के उल्लंघन पर सीजेआई सख्त - February 3, 2026
- संसद में ‘नरवणे मेमोयर’ पर रार: राहुल गांधी बोले- आर्मी चीफ की सच्चाई से डरी सरकार, बीजेपी ने किया पलटवार - February 3, 2026
- संसद में ‘नरवणे मेमोयर’ पर रार: राहुल गांधी बोले- आर्मी चीफ की सच्चाई से डरी सरकार, बीजेपी ने किया पलटवार - February 3, 2026