लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने देर रात पीसीएस अधिकारियों के तबादलों का आदेश जारी किया है। इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत गोरखपुर, मथुरा, कानपुर नगर, हमीरपुर, गोंडा और फिरोजाबाद सहित छह जिलों में तैनात अफसरों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, अनूप कुमार मिश्रा को विशेष कार्य अधिकारी, गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण से स्थानांतरित कर नगर मजिस्ट्रेट मथुरा और प्रभारी मजिस्ट्रेट मंदिर परिसर मथुरा बनाया गया है। वहीं राकेश कुमार को नगर मजिस्ट्रेट मथुरा एवं प्रभारी मजिस्ट्रेट मंदिर परिसर के पद से हटाकर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), हमीरपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
राजेश कुमार, जो अब तक एडीएम न्यायिक, कानपुर नगर के पद पर थे, उन्हें एडीएम नागरिक आपूर्ति, कानपुर नगर नियुक्त किया गया है। प्रतीक्षारत रिंकी जायसवाल को मुख्य राजस्व अधिकारी (सीआरओ), गोंडा बनाया गया है।
इसी क्रम में प्रतीक्षारत महेश प्रकाश को एडीएम न्यायिक, कानपुर नगर की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि अजय कुमार को एसडीएम, कानपुर विकास प्राधिकरण से स्थानांतरित कर अपर नगर आयुक्त, फिरोजाबाद नगर निगम नियुक्त किया गया है।
सरकार की ओर से कहा गया है कि ये तबादले प्रशासनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं।
- आगरा जनकपुरी महोत्सव 2026: सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर आयोजन समिति ने पुलिस आयुक्त से की भेंट, भव्य आयोजन की तैयारियों पर चर्चा - July 31, 2026
- Agra News: ‘संवेदना एक प्रयास’ संस्था ने 330 जरूरतमंद बच्चों को बांटी यूनिफॉर्म व स्टेशनरी, इस्कॉन के सहयोग से शुरू हुआ मिड-डे मील - July 31, 2026
- आगरा में गुरु-शिष्य परंपरा का होगा भव्य अभिनंदन: आर्टिस्ट गिल्ड ऑफ़ यूपी 4 अगस्त को आयोजित करेगा ‘गुरु शिल्पी सम्मान समारोह’ - July 31, 2026