आगरा। बोदला इलाके में गुरुवार को एक बड़ा हादसा होते-होते बचा, जब गुब्बारे बेच रहे युवक की मोपेड पर बंधा हीलियम गैस सिलेंडर सड़क दुर्घटना के बाद गिरकर फट गया। तेज धमाके से पूरे इलाके में दहशत फैल गई, जबकि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना थाना जगदीशपुरा क्षेत्र की है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक मोपेड पर हीलियम गैस सिलेंडर बांधकर गुब्बारे बेच रहा था। इसी दौरान एक अन्य वाहन ने उसकी मोपेड को टक्कर मार दी। टक्कर से संतुलन बिगड़ा और सिलेंडर सड़क पर गिर पड़ा। गिरते ही उसमें जोरदार विस्फोट हो गया।
धमाके की चपेट में आकर युवक का पैर बुरी तरह घायल हो गया। विस्फोट की आवाज सुनते ही आसपास के लोग घबरा गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल युवक दर्द से तड़पता रहा, जिसे स्थानीय लोगों ने किसी तरह संभाला।
सूचना मिलते ही थाना जगदीशपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घायल युवक का इलाज जारी है।
घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने सड़क पर इस तरह गैस सिलेंडर ले जाने और उसके सुरक्षा मानकों पर सवाल उठाए हैं। पुलिस का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
- आगरा में प्रशासन का कड़ा एक्शन: यूपी रेरा का 5.60 करोड़ बकाया न चुकाने पर अंसल बिल्डर की संपत्तियां कुर्क, नोटिस चस्पा - October 13, 2026
- पूर्व ओलंपियन अंकित शर्मा पर मुरैना पुलिस का शिकंजा: फर्जी जन्म प्रमाण पत्र से उम्र घटाने के आरोप में 5 हजार रुपये का इनाम घोषित - October 13, 2026
- आगरा में सनसनीखेज मामला: मंदिर में मांग भरने के बाद शादी से मुकरा युवक, सिपाही जीजा पर भी गंभीर आरोप - October 13, 2026